×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘जेल में न AC होगी, न पीसी होगी…’ अतीक का जिक्र कर ओपी राजभर ने अखिलेश पर ‘धुरंधर’ स्टाइल में किया वार

SBSP के संस्थापक ओपी राजभर ने हाल ही में सपा सांसदों की टूट का दावा किया था. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर एक और सियासी बम फोड़ दिया है.

Author
22 Jun 2026
( Updated: 22 Jun 2026
02:46 PM )
‘जेल में न AC होगी, न पीसी होगी…’ अतीक का जिक्र कर ओपी राजभर ने अखिलेश पर ‘धुरंधर’ स्टाइल में किया वार
Image Source- IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश में चुनाव तो अगले साल 2027 में होंगे, लेकिन सियासी तपिश अभी से तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच तीखा वॉर चल रहा है. एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए धुरंधर की कहानी याद दिला दी. 

SBSP के संस्थापक ओपी राजभर ने हाल ही में सपा सांसदों की टूट का दावा किया था. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर एक और सियासी बम फोड़ दिया है. राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोमती रिवर फ्रंट के फंड को अखिलेश यादव ने 2017 के चुनावों में इस्तेमाल किया था. 

अखिलेश यादव पर राजभर ने क्या आरोप लगाया? 

राजभर ने सोशल मीडिया X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले और गैंगस्टर अतीक अहमद के साथ कथित साठ-गांठ का दावा किया. राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट, सैफई परिवार का भ्रष्टाचार पार्ट-1' पोस्टर साझा किया. 

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने मोदी सरकार में हुई नोटबंदी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, नोटबंदी की वजह से अखिलेश यादव अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए. उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया. यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका. 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ.’

राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें लगा था समाजवादी पार्टी सरकार में वापसी करेगी और वह चोरी छुपा ले जाएंगे, लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था. घोटालेबाजों की सरकार हार गई. पूरा घोटाला सामने आ गया. उन्होंने कहा, ‘यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है. एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा, पूरी फ़ाइल लेकर बैठा हूं.’

‘जेल में न एसी मिलेनी, न ही पीसी’

Advertisement

ओपी राजभर में चेतावनी वाले लहजे में अखिलेश से कहा, धीरज रखें, जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें- गैर यादव, सवर्ण और दलित का गठजोड़...बसपा सुप्रीमो मायावती के एक चुनावी दांव ने उड़ा दी अखिलेश यादव की नींद

यह भी पढ़ें

दरअसल पिछले कुछ दिनों से ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उन्होंने दावा किया था कि कई सपा सांसद पाला बदल सकते हैं उन्होंने कहा था कि TMC टूटी, शिवसेना के 6 सांसद टूटे अब समाजवादी पार्टी की तैयारी है. फिलहाल राजभर के दावों पर पार्टी और अखिलेश यादव की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें