'एक-एक का होगा हिसाब, ढूंढ-ढूंढकर पकड़ेंगे', विधानसभा में सुवेंदु का ऐसा ऐलान, फूट-फूटकर रोईं RG-Kar रेप पीड़िता की MLA मां
बंगाल विधानसभा में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर के आरोपियों को दो टूक चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में महिला अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी. सबका हिसाब होगा.
Follow Us:
बंगाल विधानसभा में सीएम सुवेंदु अधिकारी का रौद्र रूप देखने को मिला. यहां उन्होंने आरजीकर मामले को लेकर दो टूक कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलकर रहेगा. इस दौरान जब सीएम सुवेंदु ने पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि कार्रवाई होकर रहेगी. सीएम के भाषण के दौरान सदन में काफी भावुक कर देने वाला भी पल सामने आया.
बंगाल विधानसभा में सीएम सुवेंदु का ऐलान...फूट-फूटकर रोईं आरजीकर पीड़िता की मां!
सीएम ने जैसे ही कहा कि आरजी कर मामले में न्याय मिलेगा, सरकार ठोस कार्रवाई करेगी, अंजाम तर पहुंचाएगी...ऐसा सुनते ही विधानसभा में मौजूद अभया की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं. आपको बता दें कि पीड़िता की मां वर्तमान में पानिहाटी से भाजपा विधायक हैं और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वो बीजेपी का चेहरा रहीं. पार्टीने उनके जरिए महिला सुरक्षा और महिला सुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. सदन में भावुक रत्ना देवनाथ को पास में बैठी एक दूसरी महिला विधायक ने संभाला. आपको बताएं कि अपनी बेटी को इंसाफ मिलने की बात सुनकर सदन में मौजूद पीड़िता की मां और विधायक रत्ना देबनाथ की आंखों से आंसू आ गए.
'अभया को न्याय मिलकर रहेगा'
सीएम मे इस दौरान दो टूक कहा कि आरजी कर मामले में न्याय होगा. अभया को न्याय दिलाने के लिए हमने तीन आइपीएस अधिकारियों को निलंबित किया है. संदीप घोष जैसे लोगों को हटाया गया है और बाकी सभी पहलुओं को भी साफ किया जाएगा. अभया की मां को भी न्याय मिलेगा.
'हम सब कुछ साफ कर देंगे.
राज्यपाल के भाषण पर चर्चा में बोलते हुए अधिकारी ने कहा, 'RG कर मामले में न्याय मिलेगा. बंगाल के लोगों ने वोट दिया है ताकि अभया को इंसाफ मिले.' उन्होंने आगे कहा, 'इंसाफ पक्का करने के लिए, तीन IPS ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है. संदीप घोष को हटा दिया गया है. हम सब कुछ साफ कर देंगे.'
Kolkata, West Bengal: RG Kar victim’s mother & BJP MLA Ratna Debnath breaks down in the Assembly while Chief Minister Suvendu Adhikari was speaking on the RG Kar Hospital incident.
CM Suvendu Adhikari says, "We will track down everyone involved. Justice will be delivered in the… pic.twitter.com/bwP5UbxRwS— IANS (@ians_india) June 23, 2026Advertisement
बता दें कि आरजी कर रेप मामले के दौरान डॉ. संदीप घोष हॉस्पिटल के प्रमुख थे. घटना के बाद कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, और पूर्व डिप्टी कमिश्नर इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को घटना से जुड़े अलग-अलग कारणों से सस्पेंड कर दिया गया था.
'बंगाल में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू'
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है. अपनी बेटी को इंसाफ मिलने की बात सुनकर सदन में मौजूद पीड़िता की मां और विधायक रत्ना देबनाथ की आंखों से आंसू आ गए.
9 अगस्त, 2024 को 31 साल की ऑन-ड्यूटी पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल के अंदर रेप और मर्डर हुआ था. उस समय तृणमूल कांग्रेस सत्ता में थी और ममता बनर्जी सीएम. इसके बाद बंगाल में भारी पैमाने पर रेजिडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन हुआ था, कोर्ट को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था.
आरजीकर केस की दोबारा जांच कर रही CBI
जहां तक इस मामले में कार्रवाई की बात है तो शहर पुलिस के एक सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को इस जुर्म का सरगना और दोषी करार दिया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. हालांकि लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन इस मामले में TMC 'सरकार की ओर से दबाने' के आरोप लगे.
यह भी पढ़ें
अब CBI ने मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है. अपने भाषण के दौरान सीएम सुवेंदु ने रामपुरहाट, हंसखली, कस्बा लॉ कॉलेज, कामदुनी और धूपगुड़ी की घटनाओं समेत कई पुराने और हाल के रेप केस का भी जिक्र किया. उन्होंने आगे कहा, 'तमन्ना की मां को भी इंसाफ मिलेगा. हंसखली में नामशूद्र परिवार से लेकर कामदुनी और कस्बा लॉ कॉलेज तक, जीरो टॉलरेंस होगा.'