×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फ्लाईओवर पर पत्नी के लिए बिछाई रेड कार्पेट, धूमधाम से मनाया बर्थडे, पुलिस ने सिखाया सबक, वीडियो Viral

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 21 जून की रात करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है जिसमे कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी. वीडियो में फ्लाईओवर पर लाल कालीन बिछा हुआ दिखाई दे रहा था और कई लोग सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे थे.

फ्लाईओवर पर पत्नी के लिए बिछाई रेड कार्पेट, धूमधाम से मनाया बर्थडे, पुलिस ने सिखाया सबक, वीडियो Viral
Image Credits: Video Grab
Advertisement

गुवाहाटी के कुमार भास्कर वर्मा फ्लाईओवर पर जन्मदिन की पार्टी मनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी.

गुवाहाटी फ्लाईओवर जन्मदिन पार्टी मामला

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान गौतम बरुआ के रूप में हुई है. मामले में भरालुमुख थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि यह मामला भरालुमुख थाना में दर्ज किया गया है. गौतम बरुआ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 285 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मुख्य आरोपी सहित 14 लोग गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें जन्मदिन समारोह से जुड़े पति-पत्नी भी शामिल हैं. इसके अलावा पार्टी में इस्तेमाल की गई चार कारों को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, यह जन्मदिन पार्टी 21 जून की रात करीब 12:30 बजे कुमार भास्कर वर्मा सेतु (फ्लाईओवर) पर आयोजित की गई थी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया था कि फ्लाईओवर पर लाल कालीन बिछाया गया था और कई लोग सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर जन्मदिन मना रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि सार्वजनिक सड़क पर निजी समारोह की अनुमति कैसे दी गई.

नागरिकों ने इसे यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल निजी आयोजनों के लिए नहीं होना चाहिए और यातायात नियमों का पालन सभी के लिए समान रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें