×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मियांपुर के स्कूल की सनातनी पहचान देख CM योगी भी दंग, एयरपोर्ट पर लगी तस्वीर, खुद जाकर देखी खासियत!

UP के लखीमपुर में एक स्कूल की तारीफें सुन खुद CM योगी आदित्यनाथ यहां आने से खुदको रोक नहीं पाए, आधुनिक शिक्षा और हिंदुत्व की जड़ों को मजबूत करता ये स्कूल मिसाल बन गया.

Author
24 Apr 2026
( Updated: 24 Apr 2026
01:08 PM )
मियांपुर के स्कूल की सनातनी पहचान देख CM योगी भी दंग, एयरपोर्ट पर लगी तस्वीर, खुद जाकर देखी खासियत!
Source- NMF News Input
Advertisement

UP का एक स्कूल इन दिनों चर्चा में है. जिसका कनेक्शन बंगाल से भी है, इसीलिए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस स्कूल का जिक्र करना नहीं भूले. जानते हैं क्या है लखीमपुर खीरी में स्थित इस स्कूल की खास बात और क्यों हो रही है चर्चा

लखीमपुर खीरी का रवींद्रनगर मियांपुर इलाका, जहां मौजूद  पीएम.श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में सनातनी पंरपरा की नई अलग जगाई जा रही है. इस स्कूल की तस्वीर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लगी हुई है. स्कूल और स्वच्छ और स्वस्थ भारत के मिशन पर काम कर रहा है. जो विकसित UP की नई इबारत लिख रहा है. 

स्मार्ट क्लासेज से लेकर हिंदू सभ्यता का संदेश 

खास बात ये है कि इस स्कूल में तमाम आधुनिक सुख सुविधाएं हैं, स्मार्ट क्लास से लेकर इन्वर्टर तक, प्रैक्टिकल एजुकेशन से लेकर बच्चों को हिंदू सभ्यता की जड़ों से जोड़ती प्रतिमाएं, इस स्कूल को और भी खास बनाती हैं. स्कूल परिसर में कई देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं. 

रवींद्रनगर मियांपुर के इस स्कूल में एक से लेकर 8वीं तक की पढ़ाई होती है, यहां के टीचर भी बच्चों को अपने बच्चों की तरह शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा तक की पढ़ाई करते हैं. स्कूल उस वक्त भी चर्चा में आया था. जब यहां के बच्चों ने अपने हाथों से पेंटिंग बनाकर मंच पर CM योगी आदित्यनाथ को भेंट की थी. खुद CM योगी ने स्कूल की तारीफ करने के साथ-साथ स्कूल में विजिट भी किया. उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, चॉकलेट बांटे और बच्चों से बात की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि स्कूल का नाम पीएम श्री योजना में दर्ज हुआ. जिसके बाद स्कूल को सरकार से मदद भी मिली, ताकि शिक्षा और स्वच्छता की अलग जगाता ये स्कूल यूं ही प्रगति करता रहे, देश ही नहीं दुनिया में स्कूल की मिसाल दी जाए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें