×
जिस पर देशकरता है भरोसा

रील के चक्कर में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार-स्कॉर्पियो से किया खतरनाक स्टंट, टोल बैरियर ताेड़कर भागे हुड़दंगी, वीडियो हुआ वीडियो

रील के चक्कर से गंगा एक्सप्रेसवे पर युवको ने थार-स्कॉर्पियो से किया खतरनाक स्टंट. टोल मांगने पर बैरियर ताेड़कर भागे हुड़दंगी. सोशल मीडिया पर जमकर वायरलहो रहा है घटना का वीडियो.

रील के चक्कर में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार-स्कॉर्पियो से किया खतरनाक स्टंट, टोल बैरियर ताेड़कर भागे हुड़दंगी, वीडियो हुआ वीडियो
Image Credits: Video Grab
Advertisement

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के सामने ही आधा घंटे तक खूब हुड़दंग मचाया। टोल टैक्स मांगा गया तो बैरियर तोड़कर भाग गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 थार और  स्कॉर्पियो से स्टंट

गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों में आए युवकों ने खतरनाक स्टंट किए। इसके बाद टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर जबरन निकल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हुड़दंगी एक्सप्रेसवे पर गोल-गोल घुमाते रहे गाड़ियां

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर मेरठ की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने वाले इन वाहन सवारों ने खड़खड़ी टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर आगे जाकर यू-टर्न लिया और वापस टोल प्लाजा की ओर बढ़े। एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ियों में करीब आधे घंटे तक बेखौफ होकर स्टंट किए गए और सोशल मीडिया के लिए रील भी बनाई गईं। बीच एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाते रहे। यह सब तब हुआ, जब एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर सुरक्षा कैमरे लगे होने का दावा किया जाता है।

टोल बैरियर ताेड़कर भागे हुड़दंगी

जब ये गाड़ियां वापस टोल प्लाजा पर पहुंचीं और कर्मियों ने नियमानुसार टोल की मांग की, तो कार सवारों ने बैरियर को तोड़ दिया और बिना भुगतान किए जबरन निकल गए। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक तकनीक से लैस बताया जाता है, लेकिन इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा को लेकर अभी भी पुख्ता इंतजामों की कमी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हर किलोमीटर पर लगे कैमरे इन घटनाओं को रोकने में सक्षम हैं या सिर्फ रिकॉर्डिंग तक सीमित हैं.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें