जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फोन की तरह इस गैजेट को भी जरूर रखें साथ… धूप में भी रहेंगे कूल, कम कीमत में मिल रहे शानदार डिवाइस

Summer Best Gadgets:आजकल बाजार में कई ऐसे सस्ते और पोर्टेबल गैजेट आ गए है, जो आपको गर्मी से बचाने में मदद कर सकते है. अच्छी बात यह है कि इन्हें आसानी से बैग में रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

फोन की तरह इस गैजेट को भी जरूर रखें साथ… धूप में भी रहेंगे कूल, कम कीमत में मिल रहे शानदार डिवाइस
Image Source: amazon
Advertisement

Summer Best Gadgets: इस बार गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और 50 डिग्री के करीब पहुंचता नजर आ रहा है. हालत ऐसी हो गई कि दोपहर में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. तेज धूप, गर्म हवाएं और चिपचिपा पसीना लोगों को पूरी तरह परेशान कर रहा है. लेकिन नौकरी, पढाई और जरुरी कामों कि वजह से बाहर निकलना भी मज़बूरी है. ऐसे मौसम में अगर कुछ छोटी -छोटी चीजें साथ हों, तो काफी राहत मिल सकती है. आजकल बाजार में कई ऐसे सस्ते और पोर्टेबल गैजेट आ गए है, जो आपको गर्मी से बचाने में मदद कर सकते है. अच्छी बात यह है कि इन्हें आसानी से बैग में रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

नेक फैन बना लोगों का नया साथी
भीषण गर्मी में आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है पोर्टेबल नेक फैन. यह देखने में बिल्कुल हेडफोन जैसा लगता है, जिसे गले में पहन लिया जाता है. इसके बाद यह लगातार चेहरे और गर्दन पर ठंडी हवा देता रहता है.
ऑफिस जाने वाले लोग, कॉलेज स्टूडेंट्स और बाहर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों के लिए यह काफी काम की चीज बन चुकी है. खास बात यह है कि इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह कई घंटों तक आराम से चल जाता है. सफर के दौरान, बाजार में या पैदल चलते समय यह काफी राहत देता है.

छोटे USB फैन भी दे रहे बड़ी राहत

Advertisement

अगर आप घर से काम करते हैं या पढ़ाई करते समय गर्मी से परेशान रहते हैं, तो छोटे रिचार्जेबल USB फैन भी आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. ये इतने छोटे होते हैं कि आसानी से बैग में रखे जा सकते हैं.
कुछ फैन में तो मिस्ट स्प्रे का फीचर भी मिलता है. यानी हवा के साथ हल्की पानी की फुहार भी निकलती है, जिससे ठंडक और ज्यादा महसूस होती है. ट्रेन, बस या सफर के दौरान भी लोग इन्हें खूब इस्तेमाल कर रहे हैं.

ठंडा पानी रखेगा शरीर को फिट

गर्मी में शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है पानी की. लेकिन आम प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी जल्दी गर्म हो जाता है. ऐसे में इंसुलेटेड कूलिंग वॉटर बॉटल काफी काम आती है.
ये बोतलें लंबे समय तक पानी को ठंडा बनाए रखती हैं. कुछ बोतलों में तो LED डिस्प्ले भी दिया जाता है, जिससे पानी का तापमान पता चल जाता है. अगर आप रोज ऑफिस, जिम या बाहर जाते हैं, तो ऐसी बोतल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.

Advertisement

छोटे पोर्टेबल कूलर भी बन रहे पसंद

हर जगह बड़ा कूलर लगाना आसान नहीं होता. खासकर छोटे कमरे, किचन या किराये के घरों में लोग परेशानी महसूस करते है. ऐसे में पोर्टेबल एयर कूलर काफी मददगार साबित हो रहे हैं.
ये आकार में छोटे होते हैं लेकिन ठंडी हवा अच्छी देते हैं. इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. बिजली की कम खपत और कम कीमत की वजह से भी लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

छोटी चीजें, लेकिन गर्मी में बड़ा आराम

Advertisement

गर्मी से पूरी तरह बचना शायद आसान नहीं है, लेकिन सही चीजों का इस्तेमाल करके परेशानी जरूर कम की जा सकती है. ये छोटे-छोटे गैजेट सिर्फ आराम ही नहीं देते, बल्कि बाहर निकलने और काम करने को भी थोड़ा आसान बना देते हैं.
आजकल लोग ऐसी चीजें ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो कम कीमत में रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना दें. यही वजह है कि गर्मी बढ़ने के साथ इन पोर्टेबल गैजेट्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें