×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

#DhamiKe5Saal बना भारत में नंबर-1 ट्रेंड! CM धामी के प्रशासनिक-राजनीतिक कौशल पर जनता की मुहर, कांग्रेस MLA ने भी की तारीफ

सीएम धामी के लगातार 5 साल पुरे करने पर #DhamiKe5Saal देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया. इस दौरान जनता के अलावा विपक्ष की ओर से सीएम को बधाई-शुमकामनाएं आईं. धामी सरकार आने के बाद से लगातार चुनावी सफलताएं और इन सोशल मीडिया ट्रेंड्स को देखें तो जनता ने विकास और सुशासन पर मुहर लगा दी है.

Author
04 Jul 2026
( Updated: 04 Jul 2026
04:11 PM )
#DhamiKe5Saal बना भारत में नंबर-1 ट्रेंड! CM धामी के प्रशासनिक-राजनीतिक कौशल पर जनता की मुहर, कांग्रेस MLA ने भी की तारीफ
Image Source: @pushkardhami / X
Advertisement

उत्तराखंड में धामी सरकार के निरंतर 5 साल पूरे होने पर कमाल हो गया. सोशल मीडिया ट्रेंड के लिहाज से देखें तो #DhamiKe5Saal लहाकार ट्रेंड करता रहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया. एक्स (X) पर यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जो मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व, सरकार के कार्यों और जनता के व्यापक समर्थन को दर्शाता है.

UCC लागू कर उत्तराखंड ने रच दिया इतिहास

पिछले पाँच वर्षों में उत्तराखंड ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय देखे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान बनाई. समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने से लेकर सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति तथा पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को सुशासन का मॉडल बनाने की दिशा में नई मिसाल पेश की.

कांग्रेस विधायक ने भी कर दी धामी के प्रशासनिक कौशल की तारीफ

इस विशेष उपलब्धि पर हलद्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भी सीएम धामी को प्रशासनिक और राजनीतिक कौशल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के इतिहास और भूगोल को देखते हुए लगातार 5 साल पूरे करना अपने आप में बड़ी अचीवमेंट है.

Advertisement

इसी अवधि में प्रदेश में चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमांत विकास तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई. पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिले, जबकि मातृशक्ति, किसानों, सैनिकों और गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया.

धामी के विजन और विकास मॉडल पर जनता की मुहर

सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal के नंबर-1 ट्रेंड बनने को राजनीतिक विश्लेषक केवल डिजिटल अभियान नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रतीक मान रहे हैं. हजारों लोगों ने पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स और संदेशों के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को साझा किया.

Advertisement

#DhamiKe5Saal का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनना इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और सुशासन की चर्चा अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है.

2035 तक बनाकर रहेंगे उत्तराखंड को 'विकसित राज्य': सीएम धामी 

इसी बीच आपको बताएं कि ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का नाम 'हर घर में, हर व्यक्ति के लिए जन सरकार' रखा गया था. 

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं साझा कीं.

'पीएम मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है. इसी कारण कई ऐसे कार्य संभव हो सके हैं, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था. उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि 219 करोड़ रुपये की लागत वाली 241 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. उनका कहना था कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास को और गति देंगी.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में बिना रुके लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान कभी दिन और महीने नहीं गिने. उन्होंने कहा कि मैं कई बार किसी अधिकारी को फोन कर यह पूछता था कि वह कार्यालय में है या नहीं, लेकिन काम में व्यस्त रहने के कारण रविवार और अवकाश का भी ध्यान नहीं रहता था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते समय उनके मन में केवल एक ही लक्ष्य था कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचाया जाए.

'मुख्यमंत्री का पद सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम है'

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है. सरकार का उद्देश्य केवल अपना कार्यकाल पूरा करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है. साथ ही, सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. किसानों को दुग्ध उत्पादन, पुष्प उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और राज्य में 2 लाख 35 हजार बहनें लखपति बन चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है. राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. राज्य में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1,700 हो गई है. साथ ही, होम-स्टे की संख्या में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें