गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने 200 लोगों का सुना दर्द, बोले- हर समस्या का तुरंत समाधान हो
सीएम योगी ने जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित व कड़े कदम उठाए जाएं. जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
जनता दर्शन में CM योगी ने लोगों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं. लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से लेकर संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
सीएम योगी ने सुनी करीब 200 लोगों की समस्या
जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करिए. सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले.
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों तक सीएम स्वयं चलकर पहुंचे और सबकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को पास में खड़े अधिकारियों को हस्तगत कर समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज का मानना है कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनसेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सतत साधना है।
इसी भावना से महाराज जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न… pic.twitter.com/xDzjvo6v9f— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) June 26, 2026Advertisement
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. हृदय रोग से पीड़ित एक महिला से उन्होंने कहा कि इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाएगी.
जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देशित
सीएम योगी ने जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित व कड़े कदम उठाए जाएं. जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें
वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जनता दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '' जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री जी ने सभी जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.''