बंगाल चुनाव के बीच भारी बवाल: हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं, जमकर चले पत्थर
हुमायूं कबीर वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे, तभी उनके काफिले को TMC कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी.
Follow Us:
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान हिंसा और बवाल की घटनाएं सामने आईं. मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच विवाद के बाद भारी बवाल हो गया. आरोप है कि TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला किया, पत्थर फेंके.
मुर्शिदाबाद में पहले चरण के मतदान हिंसक हो गए. यहां रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने भीषण हमला किया. उपद्रवियों ने कबीर को घेरा और फिर उनके काफिले पर टूट पड़े. हाथ में डंडे और पत्थर लिए हुए लोगों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और जमकर लाठियां बरसाईं.
हुमायूं कबीर ने क्या आरोप लगाए?
बताया जा रहा है हुमायूं कबीर वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे, तभी उनके काफिले को TMC कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद कबीर और ममता समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई.
हुमायूं कबीर का आरोप है कि पुलिस भी TMC कार्यकर्ताओं के साथ मिली हुई है. उनके समर्थकों के साथ मारपीट की जा रही है. मुर्शिदाबाद से पहले सिलीगुड़ी में वोटिंग के दौरान भारी बवाल देखा गया. यहां BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ. वहीं, उधर कुमारगंज में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला हुआ है.
बंगाल में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 41 फीसदी मतदान
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है.
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूँ कबीर की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। pic.twitter.com/OgoC3q95Wg
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. यह दो चरणों में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों का पहला चरण है. इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं.
किन जिलों की सीटों पर हो रही वोटिंग?
जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तरी बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा; और दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें