×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बंगाल में चला 'बुलडोजर बाबा' का जादू, जिन सीटों पर गरजे सीएम योगी, उन सभी पर प्रचंड जीत

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जिन 22 सीटों पर रैली जनसभाएं की. उनमें उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, धानेखाली, राजारहाट गोपालपुर, सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको और चकदहा विधानसभा सीटें शामिल हैं.

बंगाल में चला 'बुलडोजर बाबा' का जादू, जिन सीटों पर गरजे सीएम योगी, उन सभी पर प्रचंड जीत
ImageSource/X/CmYogiAdityanath
Advertisement

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता को धूल चटाते हुए बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में पहली बार अपनी सरकार बना रही है. बंगाल में जिस तरीके से बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. वह अपने आप में इतिहास बन गया. बीजेपी के कई स्टार नेताओं की रैली और जनसभाओं ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. इनमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और संगठन के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही. इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने भी कुल 22 विधानसभा सीटों पर रैली, जनसभाएं और रोड शो किया था. ऐसे में जब राज्य में बहुमत की सरकार बन रही है, तो यह जानना जरूरी है कि इनमें बीजेपी ने कितनी सीटों पर जीत हासिल की और कितनी सीटों पर पार्टी आगे चल रही है. 

इन सीटों पर सीएम योगी ने किया प्रचार 

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जिन 22 सीटों पर रैली जनसभाएं की. उनमें उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, धानेखाली, राजारहाट गोपालपुर, सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको और चकदहा विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने बांकुडा, कल्याणी और दमदम में भव्य रोड शो किया, इन सभी जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा मंत्री, विधायकों और आमजन की भयंकर भीड़ नजर आई. 

Advertisement

19 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी 

सीएम योगी ने जिन 22 विधानसभा सीटों पर प्रचार-प्रसार किया था. उनमें 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. इनमें उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, राजारहाट गोपालपुर, सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, जोरासांको, चकदहा, बांकुडा, कल्याणी और दमदम में जीत की तरफ अग्रसर है. वहीं 3 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है, उनमे धानेखाली, बोलपुर, गारबेटा शामिल है. ऐसे में देखा जाए तो योगी की जीत का पर्सेंटेज 85 प्रतिशत से अधिक रहने वाला है. 

Advertisement

बीजेपी की प्रचंड जीत पर आया सीएम योगी का बयान 

5 राज्यों के चुनावी नतीजों पर बीजेपी की प्रचंड जीत और खासतौर से पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-NDA गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है. जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा.”

200 सीटों की तरफ बढ़ रही बीजेपी

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल के नतीजों में खबर लिखे जाने तक बीजेपी 171 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं 32 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. इसके अलावा टीएमसी 74 सीटों पर आगे चल रही है और 10 पर जीत हासिल कर चुकी है.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें