×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मैंने ममता को हराया इसलिए...', PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले- यह सुनियोजित साजिश थी

बंगाल चुनाव परिणाम के 48 घंटे बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से राजनीतिक माहौल गरमाया, अधिकारी ने साजिश की आशंका जताई और जांच एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए इसे चुनावी रंजिश से जोड़ा.

'मैंने ममता को हराया इसलिए...', PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले- यह सुनियोजित साजिश थी
Image Source: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के ठीक 48 घंटे बाद एक सनसनीखेज घटना ने पूरे राजनीतिक माहौल को हिला दिया है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान और आरोप

सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि शूटर पिछले कुछ दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे और पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया.  उन्होंने आगे कहा कि 'कौन मर्डर किया, कैसे हुआ ये तो जांच एजेंसी बताएगी. मैनें ममता को हराया मर्डर का यही कारण हो सकता है. मैं परिवार का साथ दूंगा.'


जांच एजेंसियों पर भरोसा और पुलिस की कार्रवाई

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि असली सच्चाई जांच एजेंसियां ही सामने लाएंगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और सीआईडी इस मामले को जल्द सुलझा लेंगी. उन्होंने बताया कि कुछ अहम सुराग मिल चुके हैं और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.

मध्यमग्राम में हुई वारदात का पूरा घटनाक्रम

चंद्रनाथ रथ की हत्या मध्यमग्राम इलाके में रात करीब 10:30 बजे हुई थी, जब बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी. यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. सुवेंदु अधिकारी बारासात अस्पताल भी पहुंचे जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई. उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने पुलिस महानिदेशक से भी बातचीत की और जांच की प्रगति पर भरोसा जताया. हालांकि इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. एक तरफ बीजेपी इसे सुनियोजित हत्या बता रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि सीआईडी, फोरेंसिक टीम और विशेष जांच दल पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. पुलिस का दावा है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी. लेकिन इस घटना ने बंगाल की राजनीति में तनाव और सस्पेंस दोनों को बढ़ा दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें