×
जिस पर देशकरता है भरोसा

वफादारी का मिला इनाम! थलापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को बनाया MLA, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Tamil Nadu Virugambakkam: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय ने अपने 30 साल पुराने ड्राइवर के बेटे को विधायक बना दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए कौन हैं सबरीनाथन.

वफादारी का मिला इनाम! थलापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को बनाया MLA, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
Image Source: Video Grab
Advertisement

तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में डीएमके को चुनावी मोर्चे पर एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी ने जिन 164 सीटों पर सीधे चुनाव लड़ा था, उनमें से वह केवल 59 सीटें ही जीत पाई और विपक्ष में चली गई. चुनावों में डीएमके, तमिलगा वेट्री कजगम और एआईएडीएमके (AIADMK) के बीच जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टीवीके (TVK) की मजबूत लहर के चलते सत्ताधारी पार्टी अपना दबदबा कायम रखने में नाकाम रही.

थलापति विजय का चला जादू

तमिलनाडु की राजनीति पिछले 50 सालों से DMK या फिर AIADMK के नाम पर बंटी हुई थी, लेकिन 4 मई 2026 को एक नया नाम उभरकर सामने आया- तमिल वेत्री कड़गम (TVK). तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय थलापति की आंधी ऐसी चली कि इसमें सत्ताधारी पार्टी के साथ-साथ बड़े और दिग्गज नेताओं-मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा. विजय की पार्टी टीपीके (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही चुनाव में कुल 108 सीटों पर कब्जा किया.   

अपने ड्राइवर के बेटे को बनाया MLA

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक भावुक पल तब आया, जब विजय थलापति ने अपने ड्राइवर के बेटे को टिकट थमाया. विजय के भरोसेमंद साथी और पिछले 30 वर्षों से उनके पर्सनल कार ड्राइवर रहे राजेंद्रन के बेटे आर. सबरीनाथन तमिलनाडु की विरूगमपक्कम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे. सबरीनाथन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीट पर जीत हासिल की है. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं विजय थलापति की भी जमकर तारीफ की जा रही है.

Advertisement

भावुक होकर रोने वाला वीडियो फिर वायरल

बता दें कि सबरीनाथन के पिता राजेंद्रन, विजय के फिल्मी करियर की शुरूआत से ही उनके साथ हैं. सबरीनाथन उस समय चर्चा के केंद्र में आए थे जब पार्टी द्वारा उम्मीदवारी की घोषणा होने पर वे मंच पर ही भावुक होकर रो पड़े थे. उस दौरान दौरान विजय ने उन्हें संभाला था. वह नजारा वास्तव में भावुक कर देने वाला था. वहीं अब सबरीनाथन के जीत के बाद उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है.  

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसको कितनी सीट?

Advertisement

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 एक ऐतिहासिक चुनाव है, क्योंकि इसने राज्य के पिछले 50 वर्षों के राजनीतिक समीकरण को बदलकर रख दिया है. इस चुनाव में विजय थलापति की पार्टी TVK 108 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, DMK- 59, ADMK-47, INC-5, PMK-4, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग- 2, CPI- 2 और VCK ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें