×
जिस पर देशकरता है भरोसा

थलापति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, कांग्रेस समेत इन 3 पार्टियों ने दिया समर्थन, ऐसे पूरा हुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा

कांग्रेस और वामपंथी दलों के समर्थन के साथ थलापति विजय ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर तमिलनाडु की सत्ता की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं.

थलापति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, कांग्रेस समेत इन 3 पार्टियों ने दिया समर्थन, ऐसे पूरा हुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा
Image Source: IANS
Advertisement

तमिलनाडु की राजनीति में जारी भारी उथल-पुथल के बीच थलपति विजय की पार्टी 'तमिलिगा वेट्री कझगम' (TVK) के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि विजय को वामपंथी दलों और वीसीके (VCK) का खुला समर्थन मिल चुका है. इस तरह से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टीवीके ने अब बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. 

ऐसे जुटाया बहुमत का जादुई आंकड़ा

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में सरकार बनाने के लिए कुल 118 सीटों की दरकार है. टीवीके ने कुल 108 सीटें जीती हैं, यानी बहुमत का जादूई आंकड़ा पाने से वह 10 सीटें पीछे रह गए लेकिन अब थलपति विजय ने सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है. बता दें कि कांग्रेस पहले ही अपने 5 विधायकों के साथ विजय को समर्थन दे चुकी है, जिससे यह आंकड़ा 113 तक पहुंच गया था. वहीं, सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सीपीआई (CPI), सीपीएम (CPM) और वीसीके (VCK) थलापति विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है. 

क्या है सीटों का गणित?

टीवीके (TVK) पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीत चुकी है. वहीं, कांग्रेस की 5 सीटें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की 2, मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) की 2 और वीसीके की 2 सीटों को मिलाकर सीटों का आंकड़ा 119 तक पहुंचता है. सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है. इस तरह से थलापति विजय ने बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है.  

Advertisement

कांग्रेस सहित वामपंथी दलों ने TVK को दिया समर्थन

जानकारी के अनुसार, आधारव अर्जुन ने पट्टिनपक्कम स्थित विजय के आवास पर उनसे मुलाकात की है. सीपीआई (CPI) और सीपीएम (CPM) की राज्य कमेटियों ने बैठकों के बाद टीवीके को समर्थन देने पर अपनी मुहर लगा दी है. वहीं वीसीके ने भी गठबंधन में शामिल होने की पुष्टि की है.

बहुत जल्द हो जाएगा औपचारिक ऐलान

यह भी पढ़ें

माना जा रहा है कि आज शाम को सभी सहयोगी दलों के नेता एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें विजय के नेतृत्व में सरकार बनाने का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में यह गठबंधन तमिलनाडु की सत्ता की चाबी थलपति विजय को सौंपने के लिए तैयार है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें