जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बंगाल चुनाव में ‘वोट के बदले नोट’ का खेल खत्म! निर्वाचन आयोग ने की अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, जब्त की 327.44 करोड़ की भारी-भरकम खेप

West Bengal Elections: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसके तहत अब तक करोड़ों रुपये की अवैध नकदी और सामग्री जब्त की जा चुकी है.

बंगाल चुनाव में ‘वोट के बदले नोट’ का खेल खत्म! निर्वाचन आयोग ने की अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, जब्त की 327.44 करोड़ की भारी-भरकम खेप
Social_Media
Advertisement

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ प्रचार-प्रसार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ चुनाव को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है. अर्धसैनिक बलों के साथ पूरे बंगाल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग ने अनुसार 26 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल में लगभग 327.44 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध और अनधिकृत वस्तुएं जब्त की गई हैं. 

पश्चिम बंगाल में 11 करोड़ रुपये जब्त

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने प्रेस बयान जारी कर राज्य में जब्त की गई अवैध और अनधिकृत वस्तुओं का विवरण साझा किया है. बयान में बताया गया कि कुल 11.01 करोड़ रुपए की जब्ती हुई.

Advertisement

38 करोड़ की कीमती धातुएं और अन्य सामान बरामद

अवैध शराब की कीमत 57.71 करोड़ रुपए, जबकि मादक पदार्थ और नारकोटिक्स की कीमत 67.35 करोड़ रुपए है. इसी अवधि में जब्त की गई कीमती धातुओं का मूल्य 38.55 करोड़ रुपए रहा, जबकि अन्य सामानों की कीमत 162.80 करोड़ रुपए की रही.

251 अवैध हथियार और भारी विस्फोटक बरामद

बयान के अनुसार, 4 अप्रैल तक राज्य में 251 बिना लाइसेंस वाले हथियार और हथियार सामग्रियां जब्त की गईं और कारतूसों की संख्या 401 है. इसी अवधि में 127.7 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किए गए और बमों की संख्या 887 रही.

Advertisement

अवैध राजनीतिक विज्ञापनों पर EC का कड़ा प्रहार

साथ ही, राज्य सीईओ कार्यालय ने बताया कि अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापनों को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं. बयान में आगे कहा गया, “ईसीआई (ECI) यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों के साथ संपन्न हों. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं. पश्चिम बंगाल सीईओ कार्यालय मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुपालन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की कड़ी निगरानी कर रहा है”.

सुरक्षा के लिए 2.40 लाख अर्धसैनिक जवान तैनात

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य में अब तक की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं. इनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 बताई जा रही है.

Advertisement

20 हजार महिला जवानों की रिकॉर्ड तैनाती

यह भी पढ़ें

खास बात यह है कि यह तैनाती पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है, जो इस बार सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है. इस बार महिला सुरक्षा कर्मियों की भी रिकॉर्ड संख्या में तैनाती की गई है. जानकारी के मुताबिक, करीब 20,000 महिला अर्धसैनिक जवान, यानी लगभग 200 कंपनियां, चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें