जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बंगाल में ममता ‘दीदी’ का साथ देकर फंस गए मुस्लिम, शुभेंदु अधिकारी ने हिंदुओं के लिए किया ऐसा ऐलान, अब पछता रहे मुसलमान

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनकी पार्टी वो काम करेगी, जिसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में की थी. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को भष्ट और परिवारवादी पार्टी करार दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि टीएमसी 24 घंटे के अंदर बर्बाद हो जाएगी.

बंगाल में ममता ‘दीदी’ का साथ देकर फंस गए मुस्लिम, शुभेंदु अधिकारी ने हिंदुओं के लिए किया ऐसा ऐलान, अब पछता रहे मुसलमान
Image Credits: IANS
Advertisement

बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार हुई है, बीजेपी ने बड़े आंकड़े से TMC को करारी मात दी है. बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने  भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की है. 

प्रचंड जीत के बाद TMC पर बरसे शुभेंदु अधिकारी 

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनकी पार्टी वो काम करेगी, जिसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में की थी. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को भष्ट और परिवारवादी पार्टी करार दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि टीएमसी 24 घंटे के अंदर बर्बाद हो जाएगी. 

‘TMC 24 घंटे के अंदर बर्बाद हो जाएगी’

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के बाद कहा,  “इस बार मैंने करीब 10 हजार मतों से चुनाव जीता है. नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया. वहां मुसलमानों का पूरा वोट टीएमसी को गया. मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा. टीएमसी खत्म हो जाएगी. 24 घंटे के अंदर यह बर्बाद हो जाएगी, खत्म हो जाएगी. यह भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा नहीं है. हम वह काम करेंगे जिसकी घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र में की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार गारंटी दी है. हम उसे पूरा करेंगे.

नंदीग्राम के हिंदू लोगों के लिए ही काम करेंगे शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने डंके की चोट पर कह दिया है कि वो नंदीग्राम के हिंदू लोगों के लिए ही काम करेंगे. क्योंकि यहां के हिंदू लोगों ने ही उन्हें जिताया है, जबकि मुसलमानों ने टीएमसी को जिताने के लिए वोट दिया था. इसलिए अपनी बंपर जीत के बाद उन्होंने कह दिया है कि वो  नंदीग्राम के हिंदू लोगों के लिए ही काम करेंगे.

Advertisement

ममता बनर्जी को शुभेंदु ने कितने वोटों से दी मात?

बता दें कि नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC के पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया है. इस चुनाव में चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया,जब सीएम और TMC की प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं. जहां अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि बनर्जी को 58,812 वोट मिले थे. वहीं माकपा के श्रीजीव बिस्वास काफी पीछे रहे. 

Advertisement

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

EC के आकड़ों की मानें तो 294 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटें जीती हैं. वहीं TMC ने 81 सीटें जीती. और एक सीट पर गिनती जारी है. कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेूपी को भी 2 सीटे मिली हैं. वहीं माकपा केवल एक ही सीट जीत पाई. 

बंगाल में कितने चरणों में हुए चुनाव

बंगाल में दो चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए थे, जबकि दूसरे चरण के मतदान 29 अप्रैल को हुए थे. वहीं 4 मई को नतीजे घोषित हुए थे. जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर ममता की TMC को मात दे दी. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें