×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘हिंदुओं के खिलाफ हिंसा…’, अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- देश की सुरक्षा के लिए गिरफ्तारी जरूरी

अशोक पंडित ने कहा कि उनकी आपराधिक सोच के कारण वे समाज के लिए खतरा बन गई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को गंभीर मेडिकल मदद की जरूरत है. पंडित ने राज्य की स्थिति को ज्वालामुखी की संज्ञा देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल फिलहाल अशांत है.

‘हिंदुओं के खिलाफ हिंसा…’, अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- देश की सुरक्षा के लिए गिरफ्तारी जरूरी
Image Credits: IANS
Advertisement

बंगाल में बदलाव की शुरुआत हो गई है, बीजेपी के सुभेंदु अधिकारी आज सीएम पद की  शपथ लेंगे. बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की करारी हार हुई है. TMC सिर्फ 81 सीटों पर समिट गई. जबकि बीजेपी ने कुल 206 सीटें हासिल कीं. इसके बावजूद TMC प्रमुख और और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद से  इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही है. 

‘ममता बनर्जी की गिरफ्तारी जरूरी है’

फ़िल्ममेकर और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. उनका मानना है कि देश की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी की गिरफ्तारी जरूरी है. पोस्ट में अशोक पंडित ने आगे आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सत्ता में रहते हुए कई अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने उन पर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा, हत्या, दुष्कर्म, नरसंहार और पलायन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

Advertisement

‘चुनावी हार ने उनके अस्तित्व को गहरी चोट पहुंचाई है’
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में अशोक पंडित ने दावा किया है कि हाल की विधानसभा के चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी और उनके समर्थक एंटी-इंडिया स्लीपर सेल के सदस्यों के साथ मिलकर सक्रिय हैं, जिससे राज्य में अस्थिरता बढ़ रही है.अशोक पंडित ने लिखा कि यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों की गतिविधियों पर सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों को सतर्क नजर रखनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि चुनावी हार ने उनके अस्तित्व को गहरी चोट पहुंचाई है, इसलिए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

‘ममता बनर्जी को गंभीर मेडिकल मदद की जरूरत है’

अशोक पंडित ने कहा कि उनकी आपराधिक सोच के कारण वे समाज के लिए खतरा बन गई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को गंभीर मेडिकल मदद की जरूरत है. पंडित ने राज्य की स्थिति को ज्वालामुखी की संज्ञा देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल फिलहाल अशांत है. उन्होंने बॉर्डर के अंदर और बाहर के दुश्मनों के समर्थन का भी जिक्र किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

Advertisement

‘उनकी मौजूदगी समाज के लिए खतरनाक है’

देश के विभिन्न मुद्दों पर मुखर रहने वाले फिल्ममेकर  ने हाल ही में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहते हुए किए गए अपराधों के लिए गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए. उनकी आपराधिक सोच के कारण इंसानों के बीच उनकी मौजूदगी समाज के लिए खतरनाक है. उन्हें गंभीर मेडिकल मदद की भी जरूरत है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें