×
जिस पर देशकरता है भरोसा

चुनावी रिजल्ट से पहले TMC पर बड़ी आफत, न्यायिक अधिकारियों से उलझना पड़ा महंगा, अब तक 52 हो चुकें है गिरफ्तार

एनआईए (NIA) ने पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों के साथ कथित बदसलूकी और डराने-धमकाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए समन जारी किया है.

चुनावी रिजल्ट से पहले TMC पर बड़ी आफत, न्यायिक अधिकारियों से उलझना पड़ा महंगा, अब तक 52 हो चुकें है गिरफ्तार
Image Source: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तृणमूल कांग्रेस के नेता से पूछताछ कर सकती है. एनआईए ने कई नेताओं को समन भेजा है और कालियाचक पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है.
 
TMC नेताओं को NIA का समन

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एनआईए ने मालदा जिले के मोथाबाड़ी में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) की प्रक्रिया में लगाए गए न्यायिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए तलब किया है. 

NIA ने TMC नेता सबीना यास्मीन के चुनाव एजेंट को तलब किया

अधिकारियों के अनुसार, एनआईए ने सुजापुर से तृणमूल उम्मीदवार सबीना यास्मीन के चुनाव एजेंट को भी तलब किया गया है. इसके अलावा, क्षेत्र के अन्य टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि सबीना के चुनाव एजेंट अब्दुल रहमान को शनिवार देर रात नोटिस मिला. वह मालदा जिला परिषद के वन और भूमि विभाग के अधीक्षक हैं. इसके अलावा, कालियाचक ब्लॉक-1 के तृणमूल अध्यक्ष मोहम्मद सरियुल को भी पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम तक कालियाचक पुलिस स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया है.

मालदा में न्यायिक अधिकारी को बनाया गया था बंधक

Advertisement

कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की ओर से नियुक्त न्यायिक अधिकारी एसआईआर (SIR) के तहत विचाराधीन सूची में नामों को अंतिम रूप देने का काम कर रहे थे. पिछले महीने, मालदा के मोथाबाड़ी में उन्हें घेर लिया गया था और लगभग नौ घंटे तक 'बंधक' बनाकर रखा गया था. उन्हें देर रात तक कालियाचक-2 ब्लॉक कार्यालय के अंदर रखा गया था. उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने के भी आरोप हैं. यह भी आरोप है कि जिन लोगों के नाम एसआईआर सूची से हटा दिए गए थे, उनमें से एक वर्ग ने यह विरोध प्रदर्शन किया था.

CID ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इस घटना की जांच एनआईए को सौंप दी थी. हालांकि, उससे पहले राज्य पुलिस की सीआईडी ने मुख्य आरोपियों में से एक मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था. अदालत में दावा किया गया कि वह इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था.

Advertisement

अब तक 52 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

इस घटना में अब तक कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. कई आरोपी एनआईए की हिरासत में हैं, जबकि कुछ न्यायिक हिरासत में हैं. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि उस दिन की घटनाओं के बारे में आगे की पूछताछ के लिए इलाके के तृणमूल नेताओं को तलब किया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें