T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से करो या मरो की टक्कर से पहले गौतम गंभीर ने कालीघाट मंदिर में लिया जीत का आशीर्वाद

भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी. वेस्टइंडीज ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. टीम ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा.

Author
28 Feb 2026
( Updated: 28 Feb 2026
03:06 PM )
T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से करो या मरो की टक्कर से पहले गौतम गंभीर ने कालीघाट मंदिर में लिया जीत का आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है. मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है. मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे. 

कालीघाट मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच

गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की बड़ी जीत का आशीर्वाद मांगा. 

करो या मरो का मुकाबला

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी कीमत पर वेस्टइंडीज को हराना होगा. वेस्टइंडीज के लिए भी यही स्थिति है. अगर वेस्टइंडीज भारतीय टीम को हराने में कामयाब रहती है, तो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. 

भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी. वेस्टइंडीज ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. टीम ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा.

भारत का विश्व कप में सफर भी वेस्टइंडीज की तरह ही रहा है. टीम इंडिया भी सुपर-8 में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी है. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज और भारत की हार ने दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बचाए रखा है. रविवार को जो भी टीम जीतेगी, सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

वेस्टइंडीज की ताकत और कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम पर नजर डालें तो उसकी बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर है. भारतीय टीम विपक्षी टीम की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी. भारतीय टीम के पास इस मैच में वेस्टइंडीज से 2016 टी20 विश्व कप का बदला लेने का भी अवसर है, जब वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें