जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करने पर आकाश चोपड़ा ने चयन पर उठाए सवाल, बोले- मामला बहुत अजीब और अनोखा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज में ऋषभ पंत के नहीं चुने जाने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल.

Author
19 Sep 2026
( Updated: 19 Sep 2026
04:40 PM )
ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करने पर आकाश चोपड़ा ने चयन पर उठाए सवाल, बोले- मामला बहुत अजीब और अनोखा
Image Credit: NMF Input
Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है. मुख्य टीम के एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के बावजूद पंत को टी20 में मौका नहीं दिया गया है. इसके साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज को वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है.  

पंत को वनडे टीम से बाहर किए जाने पर चोपड़ा ने उठाए सवाल

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पंत को वनडे टीम से बाहर करने के फैसले को थोड़ा अजीब बताया है. आकाश ने 'जियो हॉट स्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "ऋषभ पंत का मामला बहुत अजीब और अनोखा है. वे टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और लाल गेंद की टीम के बहुत अहम सदस्य हैं, फिर भी उनसे वहां उपकप्तान की जिम्मेदारी छीन ली गई. हालांकि वनडे क्रिकेट में बिना खेले ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर, उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जिससे यह पता चलता है कि रेड-बॉल क्रिकेट यानी लंबे फॉर्मेट में ऋषभ की बड़ी भूमिका को लेकर वे काफी गंभीर हैं. मगर व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए मुझे लगता है कि सिलेक्शन कमेटी ने अभी के लिए अपना फैसला कर लिया है."

अजीत अगरकर के भविष्य पर जल्द होगा फैसला, BCCI ने अंपायरों की फीस बढ़ाने समेत लिए कई बड़े फैसले

Advertisement

ऋषभ पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. टी20 में भी उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था, हालांकि पंत की फॉर्म पिछले कुछ समय में कुछ खास नहीं रही है और वह इंजरी से भी जूझते रहे हैं.

रोहित-कोहली को लेकर भी कही बड़ी बात

आकाश चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा दमदार प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप में अब बस एक साल बचा है और मुझे पता है कि अगर रोहित और कोहली अपनी लय में आ गए तो वे रन बनाएंगे. आपको मैच जिताएंगे और शायद ट्रॉफी भी जिताएंगे. इस नजरिए से देखें तो रोहित और कोहली से बस यही उम्मीद है कि वे रन बनाते रहें."

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर गौतम गंभीर का बड़ा अपडेट, बोले- अभी 10 ओवर फेंकने के लिए फिट नहीं

कब से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज?

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में 30 सितंबर को खेला जाना है. सीरीज का अंत मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. वनडे के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा, जिसका अंतिम मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें