जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में जड़ा शतक! बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अय्यर ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक पूरा किया. यह फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है. अय्यर के अलावा, हैरी ब्रूक भी 42 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक लगा चुके हैं.

Author
07 Oct 2026
( Updated: 07 Oct 2026
12:05 PM )
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में जड़ा शतक! बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Image Credit: Facebook/Indian Cricket Team
Advertisement

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 102 रन की नाबाद पारी खेली. 43 गेंदों में अय्यर ने 6 छक्कों और 10 चौके लगाए. इस पारी के साथ अय्यर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. 

अय्यर ने 42 गेंदों में जड़ा शतक

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. शीर्ष तीनों पारियां रोहित शर्मा के नाम हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 121 रन, श्रीलंका के विरुद्ध 118 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारियां खेली हैं.

श्रेयस अकेले ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने रन-चेज करते हुए शतक लगाया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय कप्तान का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 94* रन था, जो विराट कोहली ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (111*) और केएल राहुल (110*) यह कारनामा कर चुके थे.

Advertisement

अय्यर ने ईशान के साथ की 137 रन की अटूट साझेदारी

इस पारी के दौरान अय्यर ने ईशान किशन के साथ 137 रन की अटूट साझेदारी की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन-चेज के दौरान भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इस मामले में यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल की जोड़ी शीर्ष पर है, जिसने वेस्टइंडीज के विरुद्ध साल 2023 में 165 रन जुटाए थे. वहीं, जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ साल 2024 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 156* रन जोड़े थे.

137* रन की साझेदारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए तीसरी विकेट की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी है. इतने रन की साझेदारी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी.

अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अय्यर ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक पूरा किया. यह फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है. अय्यर के अलावा, हैरी ब्रूक भी 42 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक लगा चुके हैं. इस लिस्ट में सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम जिम्बाब्वे) और रोहित शर्मा (35 गेंदें बनाम श्रीलंका) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं.

Advertisement

श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (117 बनाम इंग्लैंड) और केएल राहुल (110* बनाम वेस्टइंडीज) उनसे आगे हैं.

मंगलवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवरों में 171 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में भारत ने कप्तान अय्यर की तूफानी पारी के दम पर 14.4 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें