जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

INDW vs ZIMW: स्मृति मंधाना की कप्तानी में जीत का सिलसिला जारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

वैष्णवी शर्मा की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, शेफाली वर्मा के बल्ले ने मचाया धमाल. भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के बाद, भारत ने अब ODI सीरीज भी जीत लिया है.

Author
29 Oct 2026
( Updated: 29 Oct 2026
03:52 PM )
INDW vs ZIMW: स्मृति मंधाना की कप्तानी में जीत का सिलसिला जारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Image Credit: X/BCCI Women
Advertisement

28 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी ODI मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. इस मुकाबले में भारत के लिए जीत की नींव रखी युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया. वैष्णवी ने 10 ओवर में सिर्फ 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और अपने ODI करियर का पहला पांच विकेट वाला प्रदर्शन किया. उनकी गेंदों को समझना जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. 

टीम इंडिया ने 17 ओवर में किया चैज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी मैदान पर अपना दबदबा दिखाया. प्रतिका रावल ने नाबाद 59 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने महज 26 गेंदों में नाबाद 51 रन ठोक दिए. शेफाली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने मुकाबले को ज्यादा लंबा नहीं खिंचने दिया और भारत ने सिर्फ 17 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 इंटरनेशनल और ODI, दोनों सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की. 

Advertisement

मंधाना के लिए यह कप्तान के तौर पर एक शानदार शुरुआत है, वहीं वैष्णवी शर्मा जैसी युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए एक बड़ी राहत और भविष्य की उम्मीद भी है. अब भारतीय टीम की नजरें आने वाली अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर होंगी, जहां युवा खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को बरकरार रखना टीम के लिए अहम होगा. 

दिसंबर में दक्षिण अफ्रिका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

यह भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रिका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट मैच 9 से 12 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 16, 19 और 22 दिसंबर को 3 मैचों की ODI सीरीज और 26, 29 और 30 को 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. कुल मिलाकर इस दौरे पर टीम इंडिया, साउथ अफ्रिका के साथ 7 मैच खेलेगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम विदेशी पिच पर क्या कमाल करती है ये देखने वाली बात होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें