जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

"मेरा काम सभी को खुश करना नहीं, बल्कि सही फैसले लेना है..." गौतम गंभीर के बयान ने मचाई हलचल, किसे दिया जवाब?

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने के सवाल पर हेड कोच गौतम गंभीर ने दो टूक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका काम सभी को खुश करना नहीं, बल्कि सही फैसले लेना है और यही उनकी जिम्मेदारी है.

Author
02 Nov 2026
( Updated: 02 Nov 2026
01:20 PM )
"मेरा काम सभी को खुश करना नहीं, बल्कि सही फैसले लेना है..." गौतम गंभीर के बयान ने मचाई हलचल, किसे दिया जवाब?
Image Source: IANS
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की T20 सीरीज के दौरान गंभीर का एक बयान सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 मुकाबले से पहले जब गौतम गंभीर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिए जाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद साफ अंदाज में अपनी बात रखी.

गंभीर ने कहा, "मेरा काम सभी को खुश करना नहीं है, मेरा काम सही फैसले लेना है, न की लोकप्रिय फैसले लेना, मैं यहां इसी जिम्मेदारी के लिए हूं." उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में एक नई बहस छिड़ गई है. 

फैंस पूछ रहें, ‘अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वैभव प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं?’

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी कम समय में क्रिकेट फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले में भी वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की थी. दोनों के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई थी, जिसमें वैभव ने 45 रनों का योगदान दिया था. ऐसे में फैंस लगातार उन्हें प्लेइंग इलेवन में देखने की उम्मीद कर रहे थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव ने किया सुसाइड, खेल जगत में शोक की लहर

गंभीर ने अपना विजन किया क्लियर

गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि टीम में चयन केवल लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि खिलाड़ी के प्रदर्शन, टीम की जरूरत और रणनीति को ध्यान में रखकर किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें टीम में पर्याप्त मौके और भरोसा मिलना जरूरी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मॉडलिंग में सुपरहिट, मैदान पर जीरो! पाकिस्तानी मॉडल का बड़ा कांड!

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पांच मैचों की T20 सीरीज 3-2 से अपने नाम किया. हालांकि शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर लिया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर शानदार वापसी की. अब गौतम गंभीर का यह बयान एक बार फिर चर्चा में है और क्रिकेट फैंस के बीच इस बात को लेकर बहस जारी है कि क्या युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें