जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एशियन गेम्स के पदकवीरों से मिले PM मोदी, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत ने प्रधानमंत्री को दी अपनी जर्सी

PM मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता है.

Author
15 Oct 2026
( Updated: 15 Oct 2026
07:08 PM )
एशियन गेम्स के पदकवीरों से मिले PM मोदी, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत ने प्रधानमंत्री को दी अपनी जर्सी
Image Source- Screengrab/YT/Narendra Modi
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की. जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया.

इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. PM मोदी ने इसे देश के करोड़ों-करोड़ नागरिकों की सफलता बताया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

‘इतने सारे पदक जीतना और इन सभी पदकों को एक साथ प्राप्त करना. यह कोई छोटी बात नहीं है. यह बहुत ही संतोषजनक है. 

Advertisement

युवा एथलीटों का बढ़ाया हौसला

PM मोदी ने सभी पदकवीरों की उपलब्धियों को सराहा. उन्होंने कहा, ‘आप सभी युवा खिलाड़ी इसका उदाहरण हैं कि जब जुनून जीत में बदलता है, तो यह न केवल पदक लाता है, बल्कि आपके चेहरों पर एक विशेष चमक भी बिखेरता है और इससे पूरा देश और भी अधिक गौरवान्वित होता है.’

PM मोदी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश की सफलता बताया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, आपने 140 करोड़ देशवासियों को गर्व करने का अवसर दिया है, क्योंकि अगर कोई सबसे बड़ी सफलता है, तो वह है तिरंगे की शान को बढ़ाना. आपने तिरंगे की शान बढ़ाई है, तिरंगे का मान बढ़ाया है. इसलिए आपकी यह सफलता केवल आपकी नहीं है. यह देश के करोड़ों नागरिकों की सफलता है. सभी देशवासियों की ओर से और आप सभी को, मैं एक बार फिर से हार्दिक बधाई देता हूं.

महिला हॉकी टीम की जीत को बताया खास 

Advertisement

44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीत को PM मोदी ने देश की खास और बड़ी सफलता माना. उन्होंने कहा, हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमें यहां मौजूद हैं. दोनों ही टीमों ने इस बार स्वर्ण पदक जीते हैं. यह बेहद गर्व का विषय है. उन्होंने कहा, क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीते हैं. उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को दोहराया भी है. कबड्डी में भी, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं.

यह भी पढ़ें- धर्म बदलने के साथ ही खत्म हो जाएगा जाति आधारित आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

PM मोदी ने आगे कहा, इसी तरह, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक, शूटिंग में शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग और कुश्ती में बड़ी सफलताएं, एथलेटिक्स में नए रिकॉर्ड और 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में पदक. साल 1982 के बाद मैराथन में भारत की यह पहली सफलता, सच में, यह बहुत खुशी की बात है. 

Advertisement

हरमनप्रीत ने PM को भेंट की जर्सी

इस भव्य मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. इस मौके पर भारतीय पुरुष टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर प्रधानमंत्री को एशियाई खेलों में इस्तेमाल की गई अपने साइन वाली जर्सियां भी PM मोदी को भेंट की. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें