मॉडलिंग में 'सुपरहिट', मैदान में 'जीरो'-एशियन गेम्स में पाकिस्तान की पोल वॉल्ट एथलीट नूरीन हुसैन का प्रदर्शन पूरी तरह शर्मनाक रहा. ग्लैमर और लुक्स में आगे रहने वाली नूरीन पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई.
Credit : Screengrab/ Instagram/ noreenhussain20
पाक आर्मी की 'फर्जी' चैंपियन?-नूरीन पाकिस्तान आर्मी की आधिकारिक एथलीट हैं. क्या पाक सेना ने बिना किसी मेरिट और ट्रायल के सिर्फ 'चेहरे' के दम पर उन्हें एशियन गेम्स भेज दिया?
Credit : Screengrab/ Insta/ noreenhussain20
अमेरिका से मिली सीधे 'VIP एंट्री'-पाक आर्मी की इस एथलीट को सीधे अमेरिका से एशियन गेम्स खेलने बुला लिया गया! सेना और सेलेक्टर्स की इस 'VIP मेहरबानी' ने पाकिस्तान में 'असल टैलेंट' पर बहस शुरू कर दिया है.
Credit : Screengrab/ Insta/ noreenhussain20
तीन बार में 'हाफ मार्क' भी फेल!-पोल वॉल्ट इवेंट में उतरते ही नूरीन की तैयारियों की हवा निकल गई. वह लगातार तीन प्रयासों में 3.45 मीटर का शुरुआती 'हाफ मार्क' तक पार नहीं कर सकीं.
Credit : Screengrab/ Insta/ noreenhussain20
बेइज्जती से बचने के लिए 'चोट' का ड्रामा-जब मैदान पर फजीहत होने लगी और खाता 'जीरो' रहा, तो नूरीन ने अचानक चोट का बहाना बना लिया. वह बिना कोई मार्क हासिल किए इवेंट से बाहर हो गईं.
पाक आर्मी के 'गोल्ड मेडल' की खुली पोल-इसी एथलीट ने पाकिस्तान के नेशनल गेम्स में आर्मी के लिए 'गोल्ड मेडल' जीता था. एशियन गेम्स में इनका सुपर-फ्लॉप होना पाक सेना के खेलों के स्तर पर करारा तमाचा है.