जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘फलाहारी महाराज’ के दावे पर विराट कोहली के प्रवक्ता का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठे

'फलाहारी महाराज' के वृंदावन यात्रा के लिए विराट कोहली के 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों पर उनके प्रवक्ता का कहना है कि सब सभी दावें पूरी तरह से बेनुनियाद और झूठे हैं.

Author
07 Oct 2026
( Updated: 07 Oct 2026
01:16 PM )
‘फलाहारी महाराज’ के दावे पर विराट कोहली के प्रवक्ता का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठे
Image Credit: IANS File Photo
Advertisement

'फलाहारी महाराज' के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा द्वारा वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को लेकर विराट कोहली की तरफ से सफाई पेश की गई है. कोहली के प्रवक्ता का कहना है कि सब सभी दावें पूरी तरह से बेनुनियाद और झूठे हैं. 

'फलाहारी महाराज के दावे झूठे'

कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से सिर्फ इसलिए मिलने जाते हैं, क्योंकि उनकी महाराज जी में गहरी आस्था और श्रद्धा है. हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या फैलाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें."

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा तूफानी शतक, एक पारी में बनाए कई रिकॉर्ड, सचिन के साथ खास क्लब में हुए शामिल

फलाहारी महाराज ने कोहली पर 5 करोड़ रुपये लेने के लगाए आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलाहारी महाराज का कहना है कि विराट कोहली जब साल 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में गए थे, तो उन्हें इसके लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे. दिनेश शर्मा के मुताबिक, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किया गया था.

Advertisement

हालांकि, दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप का कोई सबूत सामने नहीं आया है. गौरतलब है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते हैं. विराट नीम करोली बाबा आश्रम का भी दौरा कर चुके हैं. कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे.

वनडे क्रिकेट में कोहली ने पूरे किए 15 हजार रन

विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक रहा था. इस दौरान कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन भी पूरे किए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें