PM मोदी ने सूर्यकुमार यादव के परिवार से की मुलाकात, नन्ही बच्ची के भजन ने जीता दिल ; देखें खास VIDEO
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से की खास मुलाक़ात. इसका वीडियो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की. पीएम ने इस मुलाकात की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की है.
PM मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी से की मुलाकात
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है. उस वीडियो में वह सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और उनके साथ आए बच्चों से मिलते और बात करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में पूर्व कप्तान के साथ आई एक नन्ही बच्ची के सुनाए एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिख रहे हैं. वीडियो में सूर्यकुमार यादव की मई में जन्मी बेटी रिधिमा की भी झलक मिली है. प्रधानमंत्री सूर्यकुमार यादव की बेटी को पुचकारते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कैप्शन में लिखा, "दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है."
धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सूर्यकुमार यादव की सपरिवार मुलाकात बेहद खास है.
दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है। @surya_14kumar https://t.co/B6vwr35Iwm
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026
सूर्य की कप्तानी में भारत ने जीता था टी20 विश्व कप 2026 का खिताब
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था. यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने अपने घर में टी20 विश्व कप जीता था. बतौर कप्तान विश्व कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को उनकी निजी खराब फॉर्म के कारण अगली सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया. सूर्या घरेलू क्रिकेट खेलकर भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान को घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है.
सूर्य का टी20 करियर
यह भी पढ़ें
टी20 फॉर्मेट में कभी दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 113 टी20 मैचों में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाते हुए 3,272 रन बनाए हैं.