जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IND vs NZ: दूसरे वनडे में भी बारिश बिगाड़ सकती है खेल, वेलिंगटन में 60% तक बारिश की संभावना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. इससे पहले भी ऑकलैंड में खेला गया पहला मुकाबला भी बारिश की वजह से प्रभावित रहा था.

Author
06 Nov 2026
( Updated: 06 Nov 2026
01:53 PM )
IND vs NZ: दूसरे वनडे में भी बारिश बिगाड़ सकती है खेल, वेलिंगटन में 60% तक बारिश की संभावना
Image Credit: X/@BCCI
Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है. 

वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा 

वेलिंगटन में शुक्रवार को पहले हाफ बारिश हुई. इस वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा. दोनों टीमों को मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी. न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि भारत ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया. 

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है. अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा. 

Ind vs SL: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे, BCCI ने बताई वेन्यू बदलने की वजह

पहले वनडे में भी डीएलएस नियम आया था फैसला

बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था. न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा. दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला. 

Advertisement

पहले वनडे में विराट ने खेली थी 74 रनों की पारी 

टीम इंडिया ने विराट कोहली के 51 गेंदों पर बनाए 74 रन की बदौलत 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.  

वेलिंगटन में शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के बाद सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें