महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं
स्मृति मंधाना हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थीं. एशिया कप के दौरान उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़कर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
Follow Us:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. मंधाना पुरुष और महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
स्मृति मंधाना ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया
स्मृति मंधाना ने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 37 रनों की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की है. उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया. अब उनके नाम 171 पारियों में 4788 रन हैं.
ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करने पर आकाश चोपड़ा ने चयन पर उठाए सवाल, बोले- मामला बहुत अजीब और अनोखा
सिर्फ 8 रन की थी जरूरत
इस मैच से पहले, मंधाना के नाम 170 पारियों में 4751 रन थे और न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ आठ रन चाहिए थे. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत करते ही 7 गेंदों में दो चौके और दो सिंगल से यह उपलब्धि अपने नाम कर ली.
मंधाना और बेट्स पहले से ही पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम से आगे थीं. अब उन्होंने उनसे और भी ज्यादा बढ़त बना ली है.
बाबर आजम और जोस बटलर भी पीछे
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष और महिला) में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में स्मृति मंधाना पहले पायदान पर पहुंच गई हैं. उनके नाम 4,788 हैं. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 4,758 दूसरे पायदान पर हैं. पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी बाबार आजम 4,596 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जोस बटलर 4,292 रन के साथ चौथे पायदान पर हैं. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 4,287 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं.
अजीत अगरकर के भविष्य पर जल्द होगा फैसला, BCCI ने अंपायरों की फीस बढ़ाने समेत लिए कई बड़े फैसले
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बना चुकी हैं इतिहास
स्मृति मंधाना हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थीं. एशिया कप के दौरान उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़कर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें
उन्होंने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 124 रन बनाकर मिताली के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और अपना 18वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाया. यह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक थे, जिससे वह दिग्गज मेग लैनिंग से आगे निकल गईं. बाद में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने शतक के इस रिकॉर्ड की बराबरी की.