Asian Games: नेपाल ने किया धमाका, अफगानिस्तान को 16 गेंद पहले 5 विकेट से हराया
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को नेपाल ने अफगानिस्तान को 16 गेंद पहले 5 विकेट से हराया दिया। अब नेपाल का अगला मुकाबला शनिवार को जापान से होगा.
Follow Us:
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है.
नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम की शुरुआत खराब रही और टॉप-3 बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. पारी की शुरुआत करने आए मोहम्मद अकरम 2 रन और हसन ईसाखिल बिना खाता खोले आउट हो गए. करीम जन्नत 9 रन बनाकर आउट हो गए.
धोनी की युवा टीम, गंभीर की पारी और श्रीसंत का कैच, 24 सितंबर 2007 में ऐसे चैंपियन बना था भारत
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फैसल शिलोजादा और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नजबुल्ला जादरान ने टीम को संभाला. दोनों ने 30-30 रन की पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नांगेयालिया खरोटी ने भी नाबाद 17 रन बनाए.
राजवंशी ने 3 और कुशाल ने 4 विकेट झटके
नेपाल की तरफ से ललित राजवंशी ने 3 और कुशाल भुर्टेल ने 4 विकेट लिए.
103 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने 12 के स्कोर पर 2 और 31 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन संदीप जोरा के 35 गेंदों पर बनाए 34 रन और पूर्व कप्तान रोहित पौडेल के 32 गेंदों पर बनाए नाबाद 33 रनों की बदौलत टीम ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 15 रन बनाए.
2027 वर्ल्ड कप को लेकर सुरेश रैना का बड़ा बयान, रोहित-कोहली को लेकर कही ये बात
नेपाल का अगला मैच जापान से
नेपाल का अगला मैच शनिवार को जापान से होना है. इस मैच में जीत की स्थिति में नेपाल ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जाएगा.
यह भी पढ़ें
नेपाल और अफगानिस्तान के बीच यह पांचवां टी20 मैच था. पांच मैचों में नेपाल की यह दूसरी जीत थी. नेपाल ने अफगानिस्तान को पहली बार 2014 में चटगांव में हराया था.