IND vs WI: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्या-बाबर का बड़ा रिकॉर्ड, रांची में रच सकते हैं इतिहास
अभिषेक शर्मा द्वारा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ते ही बाबर आजम और रिजवान क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर चले जाएंगे.
Follow Us:
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा. भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.
अभिषेक के निशाने पर सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 क्रिकेट में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है. सूर्यकुमार ने 1,164 गेंदों पर अपने 2,000 टी20 रन पूरे किए थे.
अभिषेक शर्मा 63 मैचों की 62 पारियों में 997 गेंदों का सामना कर 1,947 रन बना चुके हैं. अभिषेक के पास सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने और सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाला टी20 बल्लेबाज बनने के लिए बहुत कम गेंदें खेलनी होंगी, लेकिन अभिषेक जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, अगले 20 से 25 गेंदों में वह अपने 2,000 रन पूरे कर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
अभिषेक रांची टी20 में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि
लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अच्छे टच में दिखे थे, लेकिन 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. देखना होगा कि रांची में वह सूर्यकुमार यादव से आगे निकल पाते हैं या नहीं.
सूर्य के साथ साथ बाबर-रिजवान का रिकॉर्ड भी निशाने पर
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के बाद सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम है. बाबर ने 1,289 गेंद खेलकर अपने 2,000 रन पूरे किए थे. तीसरे स्थान पर भी पाकिस्तान के ही विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं. रिजवान ने 2,000 टी20 रन 1,326 गेंदों पर पूरे किए हैं.
अभिषेक शर्मा द्वारा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ते ही बाबर आजम और रिजवान क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर चले जाएंगे.
यह भी पढ़ें
अभिषेक मौजूदा समय में आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं और मौजूदा समय के सबसे खतरनाक ओपनर भी हैं. पूरी संभावना है कि सूर्या का रिकॉर्ड उनके बल्ले से टूट जाएगा और वह नया कीर्तिमान रचेंगे.