जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई सबसे बड़ी ट्रेड डील! अब अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक

2027 से पहले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीबीकेएस में शामिल होंगे हार्दिक वही एमआई का हिस्सा होंगे अर्शदीप सिंह.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
08:50 AM )
IPL 2026: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई सबसे बड़ी ट्रेड डील! अब अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक
Image Credit: NMF Input
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी डील पूरी हो गई है. इस समझौते के तहत तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में शामिल होंगे, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा बनेंगे. 

हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल होंगे

हालांकि, आधिकारिक घोषणा से पहले इस डील को औपचारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है. एक सूत्र ने शनिवार को 'आईएएनएस' को बताया, "हां, इस ट्रेड के लिए शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है. अब इसे बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से औपचारिक मंजूरी मिलनी है, जिसके बाद अंतिम रकम के साथ इसकी घोषणा की जा सकती है."

अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक

Advertisement

आईएएनएस ने 3 नवंबर को ही रिपोर्ट दी थी कि 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पीबीकेएस ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) जैसी अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने की बाजी मार ली है.

शुरुआत में विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद भी इस अदला-बदली का हिस्सा थे, लेकिन आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार, अब उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है. एक अन्य सूत्र ने बताया, "नहीं, वह इस ट्रेड डील का हिस्सा नहीं हैं."

2024 में हार्दिक को रोहित की जगह एमआई की मिली थी कमान 

इस ट्रेड के साथ मुंबई इंडियंस (एमआई) में हार्दिक का दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया है. यह कार्यकाल तब शुरू हुआ था जब आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें गुजरात टाइटंस (जीटी) से एक 'ऑल-कैश' डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बना दिया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने पांच खिताब जीते थे.

इस बीच, अर्शदीप आईपीएल 2019 से ही पीबीकेएस के साथ जुड़े हुए हैं, और वहां उनके शानदार प्रदर्शन ने ही उनके लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का रास्ता खोला. फिलहाल, अर्शदीप न्यूजीलैंड में जारी वनडे सीरीज खेल रहे हैं और टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. पंड्या और अर्शदीप, दोनों ही 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.

Advertisement

आईएएनएस को यह भी पता चला है कि पीबीकेएस ने ऑस्ट्रेलिया के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को लखनऊ सुपर जायंट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के बदले ट्रेड करने पर विचार किया था, लेकिन अब फ्रेंचाइजी का इरादा बदल गया है, और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें 2027 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किए जाने की संभावना है.

आरआर और एलएसजी के बीच दो खिलाड़ियों को लेकर हुए बड़े ट्रेड 

यह भी जानकारी मिली है कि राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच दो से अधिक खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एक बड़े ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि, जिन खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं, उनके बारे में आधिकारिक घोषणा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी मिलने के बाद की जाएगी.

बीसीसीआई ने पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर से बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी थी. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मौनगानुई में पांचवां वनडे मैच खेला जाना था. समय-सीमा में मिले इन अतिरिक्त दो दिनों से दोनों फ्रेंचाइजियों को अपनी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने का पर्याप्त समय मिल गया. इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जहां टीमें अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप देंगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें