जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

11 साल की उम्र में छोड़ा घर, मेहनत के दम पर टीम इंडिया के स्टार बने तिलक वर्मा

अगस्त 2023 में तिलक को भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि सितंबर में उन्होंने वनडे डेब्यू किया. एशिया कप 2025 उनके करियर का यादगार टूर्नामेंट रहा, जिसमें सात पारियों में 213 रन बनाए.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
05:00 PM )
11 साल की उम्र में छोड़ा घर, मेहनत के दम पर टीम इंडिया के स्टार बने तिलक वर्मा
Image Credit: Instagram/tilakvarma9
Advertisement

तिलक वर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार शॉट्स के लिए पहचा बनाई. आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले तिलक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक जड़ चुके हैं. 

हैदराबाद में हुआ तिलक वर्मा का जन्म

नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. तिलक के पिता बीएचईएल (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) में इलेक्ट्रिशियन थे. बचपन में तिलक बीएचईएल क्वार्टर में ही पले-बढ़े.

तिलक के पिता चाहते थे कि बेटा बनें डॉक्टर

तिलक के पिता चाहते थे कि उनके दोनों बेटे डॉक्टर बनें, लेकिन बड़े बेटे तरुण ने बैडमिंटन और तिलक ने क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया. एक बार तिलक ने पिता से कहा कि डॉक्टर बनने पर उन्हें सिर्फ करीबी लोग जानेंगे, जबकि क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर पूरी दुनिया में पहचान बनेगी. बेटे के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद खूब मेहनत की.

Advertisement

11 साल की उम्र में तिलक क्रिकेट की बेहतर ट्रेनिंग के लिए सलोना चले गए, जहां कोच सलाम बयाश ने उनका मार्गदर्शन किया. कोच ने उनकी ट्रेनिंग के साथ आने-जाने की जिम्मेदारी भी संभाली.

2019 में तिलक ने किया फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू 

साल 2019 में तिलक ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया. 2022 में उन्हें पहली बार आईपीएल खेलने का मौका मिला. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 397 रन बनाए. अगले सीजन में भी 343 रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की.

Advertisement

अगस्त 2023 में तिलक को भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि सितंबर में उन्होंने वनडे डेब्यू किया. एशिया कप 2025 उनके करियर का यादगार टूर्नामेंट रहा, जिसमें सात पारियों में 213 रन बनाए. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें

दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना को आदर्श मानने वाले तिलक वर्मा को कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव खेलना पसंद है. तिलक पांच वनडे में 68 और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1,940 रन दर्ज हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह दो शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. इसके अलावा, तिलक वर्मा आईपीएल करियर के 68 मुकाबलों में 35.73 की औसत के साथ 1,858 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें