Ind vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास, T20 में 7वीं बार किया ये कमाल
टी20 रिकॉर्ड: 7वीं बार पारी की अपनी पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, इस मामले में अभिषेक शर्मा बने 'नंबर-1'
Follow Us:
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को हैगली ओवल में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में 29 रन की तूफानी पारी खेली. अभिषेक को भारतीय पारी की छठी गेंद पर स्ट्राइक मिली, जिस पर उन्होंने मैट हेनरी के खिलाफ छक्का लगाया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा सातवीं बार था, जब अभिषेक ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा.
अभिषेक ने 7वीं बार पारी की अपनी पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का
इसी के साथ अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 6 बार ऐसा किया. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 बार ऐसा कर चुके हैं.
ग्लेन फिलिप्स ने खेली तूफानी पारी
गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 82), बेवॉन जैकब्स (31) और फिन एलन (45) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए.
इसके जवाब में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की. संजू 33 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 12 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 29 रन बनाए.
अभिषेक -संजू ने खेली रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी
अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में 5 बार 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अभिषेक साल 2025 में शुभमन गिल के साथ 5 बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने साल 2021 में 5 बार ऐसा किया. शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बतौर सलामी जोड़ी साल 2018 में 4 बार यह कारनामा किया.
यह भी पढ़ें
दूसरी तरफ अर्धशतकीय पारी के साथ संजू सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में 11 अर्धशतक लगाए. वहीं, विराट कोहली (साल 2022) और अभिषेक शर्मा (साल 2026) 9-9 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं. ईशान किशन और संजू सैमसन ने साल 2026 में 8-8 बार यह कारनामा किया है.