जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, श्रीलंका को मात देकर जीता पहला गोल्ड, स्मृति मंधाना के नाम बड़ी उपलब्धि

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां अब तक कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंच सकी है. स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

Author
22 Sep 2026
( Updated: 22 Sep 2026
02:14 PM )
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, श्रीलंका को मात देकर जीता पहला गोल्ड, स्मृति मंधाना के नाम बड़ी उपलब्धि
Image Source- X/@BCCIWomen Via IANS
Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीत लिया है. फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन की विस्फोटक साझेदारी की. वर्मा 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं. 

स्मृति मंधाना के नाम दर्ज बड़ी उपलब्धि

Advertisement

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां अब तक कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंच सकी है. स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं. इस मुकाबले में उन्होंने 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79 रन की पारी खेली.

दूसरे विकेट के लिए उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ 42 रन जोड़े. हरमन 19 रन बनाकर आउट हुईं, आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाकर स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया. उनके साथ भारती फूलमाली 7 रन बनाकर नाबाद रहीं. 

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल का खाता, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, कविशा दिल्हारी और चामुंडी प्रबोदा 1-1 विकेट लिया. 217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई. टीम के लिए कप्तानी चमारी अथापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए. विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए. भारत ने 147 रन से बड़े अंतर से मैच जीता. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3, शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें