जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IND vs AFG: सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने जीता दिल, ट्रॉफी के साथ अफगान कप्तान को भी बुलाया

भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया.

IND vs AFG: सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने जीता दिल, ट्रॉफी के साथ अफगान कप्तान को भी बुलाया
Image Credit: @BCCI
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की मेजबानी में आयोजित 3 टी20 मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से जीत ली. 

श्रेयस अय्यर ने दिखाया बड़ा दिल

खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा किया जिसने भारत और अफगानिस्तान दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. 

पृथ्वी शॉ की टूटी सगाई, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर किया अलग होने का ऐलान

ट्रॉफी के साथ तस्वीर के लिए अफगान कप्तान जादरान को बुलाया 

Advertisement

भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद जब ट्रॉफी के साथ ग्रुप फोटो ले रही थी, तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ तस्वीर लेने के लिए रोमांचित नजर आ रहे थे. इसी बीच भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी तस्वीर के लिए बुलाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जादरान, श्रेयस अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी के बीच खड़े होकर तस्वीर खींचवा रहे हैं. ट्रॉफी लेने के समय भी अय्यर ने जादरान को बुलाया था. 

नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान था. नए कप्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में अफगानिस्तान का सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निराश किया और तीनों ही टी20 बुरी तरह हारी. इसी के साथ भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली जीत का इंतजार बरकरार रहा. 

Advertisement

भारतीय टीम ने पहला टी20 मुकाबला 7 विकेट से, दूसरा टी20 मुकाबला 7 विकेट से और तीसरा टी20 मुकाबला 127 रन से जीता. 

IND vs AFG: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-कोहली से आगे निकलने का मौका

 अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर लगाया शतक

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अभिषेक ने 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 229 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 छक्के और 18 चौके निकले. तीसरे टी20 में 30 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज टी20 शतक का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अभिषेक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. अभिषेक पहले और तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें