पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, टी20 में पूरे किए 400 छक्के, एक पारी में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 2026 में 100 टी20 छक्के भी पूरे किए. एक कैलेंडर साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में वे दूसरे स्थान पर आ गए.
Follow Us:
भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 211 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
‘2003 वर्ल्ड कप ने मेरे करियर पर बड़ा असर डाला’, 2027 टूर्नामेंट को लेकर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान
अभिषेक शर्मा के टी20 में 400 छक्के पूरे
अभिषेक ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं. अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए. पारी का दूसरा छक्का लगाते ही अभिषेक के टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए. शर्मा के अब कुल 405 छक्के हो गए हैं.
अभिषेक ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड
अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. गेल ने 400 छक्के लगाने के लिए 3,557 गेंदें खेली थीं. अभिषेक ने 3,513 गेंदों में अपने 400 छक्के पूरे किए.
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के नाम है. रसेल ने 3,027 गेंदों पर 400 छक्के लगाए हैं.
World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 10 अक्टूबर को होगा महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
2026 में अभिषेक ने 100 टी20 छक्के भी पूरे किए
अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 2026 में 100 टी20 छक्के भी पूरे किए. एक कैलेंडर साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में वे दूसरे स्थान पर आ गए. अभिषेक ने 651 गेंदों पर 100 छक्के लगाए. इस मामले में अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा. एक साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में भी आंद्रे रसेल पहले नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में टी20 फॉर्मेट के एक श्रेष्ठ ओपनर के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं. 6 जुलाई 2024 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने 62 मैचों की 61 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाते हुए 1,926 रन बनाए हैं.