×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स को दिया बल्ले के आकार का गिटार, दोनों ने साथ गाया ‘ये दोस्ती’

गावस्कर द्वारा जेमिमा को बल्ले के आकार का गिटार दिए जाने का किस्सा महिला विश्व कप से जुड़ा हुआ है. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार शतक लगाकर जेमिमा ने भारत को रिकॉर्ड जीत दिलायी थी. इस जीत के बाद गावस्कर ने उनसे कहा था कि अगर भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वह उनके साथ गाना गाएंगे.सुनील गावस्कर ने अपने उसी वादे को निभाया.

Author
10 Jan 2026
( Updated: 10 Jan 2026
07:35 AM )
सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स को दिया बल्ले के आकार का गिटार, दोनों ने साथ गाया ‘ये दोस्ती’
Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक गिटार भेंट किया है.गिटार विशेष है और निश्चित रूप से इस उपहार को जेमिमा ताउम्र याद रखेंगी.

गावस्कर ने रोड्रिग्स को भेंट किया बल्ले के आकार का गिटार

सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को जेमिमा रोड्रिग्स को बैट के आकार का गिटार उपहार में दिया.जब जेमिमा ने गिफ्ट खोला, तो वह बहुत खुश दिख रही थीं, वह बैट के आकार के गिटार की कारीगरी की तारीफ कर रही थीं.दोनों ने एक साथ 'ये दोस्ती' गाना गाया.

महिला विश्व कप से जुड़ा है खास किस्सा

गावस्कर द्वारा जेमिमा को बल्ले के आकार का गिटार दिए जाने का किस्सा महिला विश्व कप से जुड़ा हुआ है. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार शतक लगाकर जेमिमा ने भारत को रिकॉर्ड जीत दिलायी थी. इस जीत के बाद गावस्कर ने उनसे कहा था कि अगर भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वह उनके साथ गाना गाएंगे.सुनील गावस्कर ने अपने उसी वादे को निभाया.

Advertisement

‘सुनील सर ने निराश नहीं किया’

जेमिमा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सुनील सर का इंतजार कर रही थीं कि वह अपनी बात मानें.अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक उन्होंने निराश नहीं किया।

युवा क्रिकेटर ने गावस्कर से पूछा कि बल्ले के आकार का गिटार बजाने के लिए है या बल्लेबाजी के लिए.इस पर गावस्कर ने कहा कि वह दोनों कर सकती हैं.

जेमिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सुनील सर ने अपना वादा निभाया और हमने अब तक के सबसे कूल बैट-आर के साथ जैमिंग की.यह एक स्पेशल था।"

संगीत के भी शौकीन हैं गावस्कर और जेमिमा

Advertisement

बता दें कि सुनील गावस्कर और जेमिमा दोनों ही संगीत के शौकीन हैं.जेमिमा को अक्सर गाना गाते हुए भी देखा जाता है. हाल ही में क्रिकेटरों के सम्मान में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने गाना गाया था.

जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार महिला प्रीमियर लीग में कप्तानी कर रही हैं. बतौर दिल्ली कैपिटल्स कप्तान उनका पहला मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें