जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अफगानिस्तान से भी हार से डरी टीम इंडिया? इसलिए यंगस्टर्स को नहीं दिया मौका, पूर्व चीफ सेलेक्टर श्रीकांत का बड़ा आरोप

Team India के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अफगान सीरीज में हार की डर से युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि युवा खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाने का ये अच्छा मौका था.

Author
05 Sep 2026
( Updated: 05 Sep 2026
03:01 PM )
अफगानिस्तान से भी हार से डरी टीम इंडिया? इसलिए यंगस्टर्स को नहीं दिया मौका, पूर्व चीफ सेलेक्टर श्रीकांत का बड़ा आरोप
Srikkanth on Team India/ Image Source: IANS
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का इस्तेमाल भारत के युवा खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि हाल में मिली हार की वजह से चयनकर्ताओं ने अफगान सीरीज में टीम के साथ प्रयोग नहीं किया.

श्रीकांत ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को लिया निशाने पर!

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, चयनकर्ताओं ने कोई रिस्क न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के खिलाफ एक मजबूत टीम चुनी. वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है. अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको युवाओं को आजमाना चाहिए था. हार के डर से ताकतवर टीम चुनी गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन मूव जैसा लगता है. यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी."

13 से 17 सितंबर तक भारत और अफगानिस्तान सीरीज

Advertisement

भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सभी छह टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद दूसरी क्लास की भारतीय टीम ने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीता.

ये भी पढ़ें: लगातार हार से परेशान मुंबई इंडियंस, IPL 2027 में मिलेगा नया कप्तान, पांड्या की होगी छुट्टी! रोहित शर्मा किंगमेकर

अफगानिस्तान से हार से डरी टीम इंडिया?

Advertisement

अफगान सीरीज के लिए घोषित टीम में 4 इंजर्ड खिलाड़ी हैं. इस पर श्रीकांत ने कहा, "सिर्फ बेंगलुरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार नहीं किया जा सकता. इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है. वे किस आधार पर फिटनेस के दायरे में आते हैं? सिर्फ इसलिए कि आप बेंगलुरु सीओई में अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं, क्या आप फिट हैं? इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए थे, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है."

ये भी पढ़ें: Ind vs Afg:अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में 4 अनफिट खिलाड़ियों को मिला मौका, BCCI के फैसले पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, लेकिन ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं.  भारत और अफगानिस्तान सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें