जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एशियन गेम्स में भारत के मेडलवीर, एक दिन में 5 गोल्ड मेडल, लवलीना, परवीन और अंकुश ने कर दिया कमाल

भारतीय खिलाड़ियों ने एक दिन में पांच गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए. बॉक्सिंग में भारत ने बैक टू बैक गोल्ड की हैट्रिक लगा दी.

Author
02 Oct 2026
( Updated: 02 Oct 2026
04:37 PM )
एशियन गेम्स में भारत के मेडलवीर, एक दिन में 5 गोल्ड मेडल, लवलीना, परवीन और अंकुश ने कर दिया कमाल
Image Source- IANS
Advertisement

Asian Games: एशियन गेम्स का तेरहंवा दिन भारत के नाम रहा. भारत ने बॉक्सिंग, कुश्ती और तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीत लिया. भारतीय खिलाड़ियों ने एक दिन में पांच गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए. बॉक्सिंग में भारत ने बैक टू बैक गोल्ड की हैट्रिक लगा दी. 

बॉक्सर लवलीना, परवीन और अंकुश पंघल ने अलग-अलग कैटेगरी में सोना जीता. लवलीना ने 75 किग्रा के मुकाबले में चीन की मुक्केबाज बाओ जियाई को करारी शिकस्त दी. इसके बाद 65 किग्रा मुकाबले में परवीन हुड्डा ने भी चीन की ही ताइपे की चेन निएन-चिन को हरा दिया. वहीं, पुरुषों के 80 किग्रा मुकाबले में अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने साउथ कोरिया के किम मिन-सियोंग को 4-0 से हराया. एशियन गेम्स में मुक्केबाजों का अभी तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. 

तीरंदाजी और हॉकी में भी गोल्ड 

सुबह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में भी गोल्ड दिलाया. इसके साथ भारत के 16 गोल्ड मेडल हो गए हैं. कुश्ती में भारत के सुजीत कालकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया. एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है. 

Advertisement

लवलीना ने बर्थडे पर दिया देश को गोल्डन गिफ्ट

भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना ने एशियन गेम्स में देश को गोल्ड दिलाया है. खास बात ये है कि आज लवलीना का जन्मदिन है, अपने बर्थडे पर उन्होंने देश को गोल्डन तोहफा दे दिया. एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Asian Games: जन्मदिन पर देश को दिया Golden Gift, भारत की स्टार मुक्केबाज ने जीता गोल्ड मेडल, चीनी बॉक्सर को करारी शिकस्त

यह भी पढ़ें

भारतीय मुक्केबाज ने शानदार शुरुआत की और पहला राउंड 5-0 से जीता. चे ने दूसरे राउंड में जवाब दिया और यह राउंड 5-0 से जीत लिया. आखिरी राउंड में परवीन ने अपना धैर्य बनाए रखा और राउंड 3-2 से जीतकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया. यह कामयाबी परवीन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने 2025 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था, 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और 2022 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें