जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी, 2019 से नहीं मिली हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है आईये जानते है दोनों टीम के बीच होने वाले मुकाबलों से पहले क्या कहते है आंकड़े.

Author
20 Oct 2026
( Updated: 20 Oct 2026
10:18 AM )
IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी, 2019 से नहीं मिली हार
Image Credit: IANS/Raj Kumar
Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज गुरुवार (22 अक्टूबर) से होने जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना आखिरी मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 में खेला था, जहां फाइनल में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी. 

क्या कहते है दोनों टीमों के आंकड़े 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से भारतीय टीम को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो चार मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2019 से कोई भी टी20 मैच नहीं हारा है.

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी या वर्कलोड मैनेजमेंट? बुमराह को वनडे से दूर रखने के फैसले पर उठे सवाल

Advertisement

 2019 से भारत न्यूजीलैंड से नहीं हारा कोई टी20 मैच

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को आखिरी हार का सामना 10 फरवरी 2019 को हेमिल्टन में करना पड़ा था, जहां करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 रनों से जीत हासिल की थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने शानदार रिकॉर्ड को इस सीरीज में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करके न्यूजीलैंड पहुंची है.

 चार साल बाद टीम इंडिया में हुई भुवनेश्वर की वापसी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन तो शानदार रहा, लेकिन टीम के गेंदबाज अपनी ही सरजमीं पर काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है. न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर भुवनेश्वर जरूर अपना कमाल दिखाना चाहेंगे. हालांकि, चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 से बाहर हुए अर्शदीप की फिटनेस पर भी संशय बरकरार है. अर्शदीप का पूरी तरह से फिट होना भारतीय टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें