राधा अष्टमी को राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से राधा-कृष्ण की आराधना करने से जीवन में प्रेम, सुख और शांति आती है.
-
धर्म ज्ञान19 Sep, 202611:54 AMराधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा आस्था का सैलाब, राधा रानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
-
राज्य16 Sep, 202610:05 AMयोगी सरकार का बड़ा फैसला... 19 साल से बंद मथुरा की छाता चीनी मिल में बनेगा एथेनॉल प्लांट, 200 करोड़ से ज्यादा का निवेश
उत्तर प्रदेश सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी मिली. इसमें मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में 200 करोड़ से अधिक की लागत से एथेनॉल प्लांट को मंजूरी भी मिली है, सालाना 3.96 करोड़ लीटर उत्पादन होगा.
-
राज्य05 Sep, 202609:09 AMCM योगी ने पुलिस लाइन में मनाई जन्माष्टमी, बोले- आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, लेकिन हमारी आस्था नहीं
सीएम योगी ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, लेकिन भारतीयों की आस्था नहीं. उन्होंने कहा कि सोमनाथ, अयोध्या और काशी के मंदिरों के बार-बार टूटने के बावजूद सनातन आस्था कायम रही. भारत को मिटाने की कोशिश करने वाले इतिहास में मिट गए, जबकि देश अपनी शाश्वत यात्रा पर आगे बढ़ रहा है.
-
राज्य05 Sep, 202607:51 AMजय कन्हैया लाल की... मथुरा-वृंदावन समेत तमाम शहरों में जन्माष्टमी की धूम, CM योगी ने भी की पूजा
देशभर में श्री कृष्ण का जन्मोस्तव बड़े ही उत्साह के साथ लोगों ने मनाया. इस मौक़े पर श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से लेकर तमाम शहरों के मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वही यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने भी गोरखपुर में इस मौक़े पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की.
-
धर्म ज्ञान04 Sep, 202611:28 AMमाखन-मिश्री नहीं... इस मंदिर में कान्हा को लगता है 'मिट्टी के पेड़े' का अनोखा भोग, जानें क्या है मान्यता
आज पूरे देश में जन्माष्टमी धूधाम से मनाई जा रही है. मथुरा के ब्रह्मांड बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर कान्हा को माखन-मिश्री नहीं, बल्कि मिट्टी के पेड़ों का भोग लगाया जाता है. यह परंपरा श्रीकृष्ण की मिट्टी खाने वाली बाल लीला से जुड़ी है.
-
Advertisement
-
राज्य04 Sep, 202608:23 AM'मंदिर तोड़े, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाए', जन्माष्टमी पर मथुरा से CM योगी का बड़ा संदेश; 1,051 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
सीएम योगी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए 1,051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. उन्होंने 72 करोड़ रुपये से अधिक की आवास योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की. योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, लेकिन हमारी भक्ति को नहीं डिगा पाए.
-
राज्य03 Sep, 202608:24 PM'राधे-राधे' से शुरू किया संबोधन… ब्रज में CM योगी ने लोगों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया Video
CM योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर जरूरतमंद तक भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाना डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता है.
-
धर्म ज्ञान03 Sep, 202605:03 PMजन्माष्टमी पर काशी से मथुरा भेजा गया लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार, 15 देशों के 100 से ज्यादा मंदिरों के शुभकामना संदेश भी शामिल
जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से लड्डू गोपाल के लिए विशेष भेंट मथुरा भेजी गई. भेंट को विधि-विधान से पूजित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रवाना किया गया.
-
राज्य03 Sep, 202608:29 AMफर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे CM योगी, फिर मथुरा में 229 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
सीएम योगी गुरुवार को फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री, आवास के लिए भूमि प्रमाण-पत्र और राहत राशि वितरित करेंगे. वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे.
-
धर्म ज्ञान29 Aug, 202601:15 PMकब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? 4 सितंबर को बनेगा रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें पूजा का शुभ समय
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में माना जाता है, इसलिए 4 सितंबर की रात मुख्य पूजा होगी. हालांकि, कुछ संप्रदायों में 5 सितंबर को भी जन्माष्टमी मनाई जा सकती है. आइए अपनी इस रिपोर्ट में पूजा विधि से लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है.
-
राज्य28 Aug, 202610:41 AM‘अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी’, 30 अगस्त को 25 हजार कार्यकर्ताओं के मथुरा कूच का दावा
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने भी मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास मांस और मदिरा की बिक्री को रोकने के लिए सरकार को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए. मथुरा कूच यात्रा का उद्देश्य प्रशासन और सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाना है.संगठन ने कार्यकर्ताओं और साधु-संतों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है.