'राधे-राधे' से शुरू किया संबोधन… ब्रज में CM योगी ने लोगों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया Video
CM योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर जरूरतमंद तक भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाना डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता है.
Follow Us:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद और मथुरा के दौरे थे. दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर सेल्फी वीडियो संदेश जारी कर दोनों जनपदों के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की. उन्होंने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जानने की बात कही थी.
CM योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाना डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता है. संकट की इस घड़ी में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है.
ब्रज की पावन धरा से समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 3, 2026
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/2LXFaNbHCh
फर्रुखाबाद को दिया खास संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करौरी की पावन धरा फर्रुखाबाद को मेरा सादर नमन. आज मैं जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा. वहां प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानूंगा, उनकी समस्याओं को सुनूंगा और बाढ़ राहत सामग्री को भी वितरित करूंगा. इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने का भी अवसर मिलेगा.
राधे राधे!
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 3, 2026
जय श्रीकृष्ण! pic.twitter.com/uEj8TrCR5M
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने मथुरा दौरे से पहले भी अपना सेल्फी वीडियो संदेश जारी किया. अपने संदेश की शुरुआत 'राधे-राधे' संबोधन से की. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं ब्रज की पावन धरा पर आ रहा हूं. योगेश्वर श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों और भक्तों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.