जय कन्हैया लाल की... मथुरा-वृंदावन से समेत तमाम शहरों में जन्माष्टमी की धूम, CM योगी ने भी की पूजा
देशभर में श्री कृष्ण का जन्मोस्तव बड़े ही उत्साह के साथ लोगों ने मनाया. इस मौक़े पर श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से लेकर तमाम शहरों के मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वही यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने भी गोरखपुर में इस मौक़े पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की.
Follow Us:
Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिला. मथुरा से लेकर देश के तमाम शहरों के मंदिरों में रात 12.00 बजते ही हर तरफ उल्लास और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष के साथ कान्हा जन्मोस्तव मनाया गया. देश-विदेश में इस समय विशेष आयोजन किए गए. श्रीकृष्ण की खास नगरी मथुरा हो या दिल्ली-एनसीआर, द्वारका या बेंगलुरु... हर तरफ, हर दिशा, हर कोने में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली. वहीं गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी विधि-विधान से पूजा अर्चना की.
मथुरा में दिखा ख़ासा उत्साह
अगर उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बात करें तो यहां यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. रात 12 बजते ही मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगने लगे. भक्त उनकी आरती में डूब गए. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर शुक्रवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते रहे. मंगला आरती के बाद मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बन गया. ढोल-ताशे और नगाड़ों की थाप पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए. पूरा कृष्ण जन्मभूमि परिसर कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा. सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसके चलते भक्तों को दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.
Mathura, Uttar Pradesh: Janmashtami celebrations underway at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/PiQKAXx54B
— IANS (@ians_india) September 4, 2026
वृंदावन में उमड़ी भारी भीड़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं प्रेम मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिसका मनमोहक दृश्य भक्तों को अपनी ओर खींचता रहा. उधर, गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधी रात भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
अच्युतं केशवं सत्यभामाधवं
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026
माधवं श्रीधरं राधिकाराधितम्।
इन्दिरामन्दिरं चेतसा सुन्दरं
देवकीनन्दनं नन्दजं सन्दधे।।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr में भक्तवत्सल, परब्रह्म भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता हेतु… pic.twitter.com/9J02C31a4I
दूर-दराज से मथुरा पहुंचे श्रद्धालु
मंदिर में आई एक महिला भक्त ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'सब कुछ कान्हा जी की कृपा से हो रहा है. यह उनकी लीला और उनकी माया है, वही जानते हैं. पूरी दुनिया उनकी धुन पर नाच रही है, वरना किसी इंसान में इतनी ताकत नहीं है. इंसान क्या कर सकता है? जब से हमने कान्हा की शरण ली है, तब से जीवन में चमत्कार ही चमत्कार हो रहा है.' एक अन्य भक्त मोहन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हम यहां लगभग 15 सालों से त्योहार मना रहे हैं. इससे हमें बहुत खुशी मिलती है. हम जब भी आते हैं, यहां खूब नाचते हैं. मैं खुद नहीं नाचता बल्कि कान्हा खुद नचाते हैं.'
वर्षों से लगातार आ रहे श्रद्धालु
एक अन्य महिला भक्त ने बताया, 'मेरा ससुराल मथुरा है. मैं यहीं रहती हूं, इसलिए रोज भगवान के दर्शन करने आती हूं, लेकिन आज पहली बार है कि जन्माष्टमी पर दर्शन करने आई हूं. बहुत अच्छा लग रहा है.' वहीं, एक अन्य महिला भक्त ने कहा कि वह पिछले 20 साल से मंदिर आ रही हैं. जब नहीं आती हूं तो ऐसा लगता है कि कुछ छूट गया. यहां अब काफी अच्छी व्यवस्था है. आराम से दर्शन हो जाते हैं. जन्माष्टमी पर भी बहुत अच्छी सुविधा है. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. यहां की सुविधाएं पहले से कहीं बेहतर हैं.
यह भी पढ़े: ‘अयोध्या-काशी की तर्ज पर…’, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से CM योगी का बड़ा ऐलान, विपक्ष पर भी किया तीखा प्रहार
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. मथुरा-वृंदावन से लेकर दिल्ली-एनसीआर और देश के दूसरे शहरों तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. आधी रात कान्हा के जन्म के साथ हर तरफ ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंज उठे.