ब्रिटेन के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. हमें उम्मीद है कि हमारे साझेदार इसे समझेंगे. भारत कभी भी यह बर्दाश्त नहीं करेगा कि अपराध करने वालों को पीड़ितों के समान रखा जाए. बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान ब्रिटेन ने आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत का पुरजोर समर्थन किया था.
-
न्यूज07 Jun, 202504:10 PM'आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं...', एस जयशंकर ने पाकिस्तान को फिर धोया, ब्रिटेन को भारत का साथ देने के लिए कहा धन्यवाद
-
खेल07 Jun, 202504:09 PMNorway Chess 2025: डी गुकेश ने गंवाया खिताब जीतने का मौका, मैग्नस कार्लसन बने चैंपियन, देखें Video
Norway Chess 2025 में समय कम रहने के कारण डी गुकेश से बड़ी गलती हो गई. इस गलती ने उनसे जीत छीन ली. जब घड़ी में सिर्फ दो सेकंड बचे थे, तो गुकेश ने हार मानते हुए कारुआना से हाथ मिलाया और फिर निराशा में अपने चेहरे को हाथों से ढक लिया.
-
राज्य07 Jun, 202504:06 PMVIDEO: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोग थे सवार
केदारनाथ के लिए सिरसी (बढ़ासु) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में हाईवे पर लैंड कराना पड़ा. इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार यात्री सुरक्षित हैं.
-
न्यूज07 Jun, 202503:46 PMबिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी का BJP पर निशाना, कहा- महाराष्ट्र की तरह 'धांधली' का ब्लूप्रिंट तैयार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां “व्यवस्थित तरीके से चुनावी धांधली” की गई. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को “चोरी का ब्लूप्रिंट” करार देते हुए दावा किया कि अब यही मॉडल बिहार में भी दोहराया जा सकता है.
-
राज्य07 Jun, 202503:40 PMराजस्थान: ईद उल अजहा पर मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज, लोगो ने गले मिल एक दूसरे को दी बधाई
तिजारा और कोटकासिम की मस्जिदों में भी सुबह के समय नमाज का आयोजन हुआ, जहां मुस्लिम समुदाय ने एकजुटता के साथ इस पवित्र त्योहार को मनाया. मस्जिदों में मौलवियों ने नमाज के बाद उपस्थित लोगों को बकरीद की बधाई दी और अमन, चैन, सुख-शांति की दुआ की. अपने संदेश में उन्होंने बलिदान, त्याग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया, जो बकरीद का मूल संदेश है.
-
Advertisement
-
खेल07 Jun, 202503:25 PMबेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ मामले में KSCA यानी की कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
-
न्यूज07 Jun, 202503:25 PMपाकिस्तान के पूर्व पुलिस अधिकारी के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा, पॉडकास्ट में खुले कई राज
खुफिया सूत्रों के अनुसार ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के साथ सीधे संपर्क में थी और यहां तक कि एक पॉडकास्ट एपिसोड में उनके साथ दिखाई भी दी थी.
-
मनोरंजन07 Jun, 202503:22 PM'स्पिरिट' से बाहर होते ही दीपिका पादुकोण का मास्टरस्ट्रोक, बन गईं अल्लू अर्जुन की हीरोइन!
दीपिका ने स्पिरिट और कल्कि 2 से आउट होने की खबरों के बीच मास्टरस्ट्रोक चल दिया है, दरअसल काफी दिनों से ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की नई फिल्म में नज़र आने वाली हैं. अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म AA22XA6 में दीपिका की एंट्री को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
-
धर्म ज्ञान07 Jun, 202502:57 PMयुद्ध विराम के बीच PoK की वापसी पर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी हैं, जिनके लिए बदले की आग अभी बुझी नहीं है. अभी भी पाकिस्तान को सबक़ सिखाने की बात कर रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर को अधूरा बता रहे हैं और इन सबके बीच जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य हैं, जो डंके की चोट पर PoK में भव्य श्री राम मंदिर बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. 730 दिनों की मोहलत में PoK पर जगतगुरु की चीर देने वाली भविष्यवाणी क्या कहती है, देखिये इस पर हमारी ये ख़ास रिपोर्ट.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़07 Jun, 202502:42 PMड्यूटी खत्म होने पर पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से किया इनकार, फिर एयरपोर्ट पर फंसे एकनाथ शिंदे ने दिखाया 'कॉमन मैन अवतार'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है. कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले शिंदे के साथ जलगांव एयरपोर्ट पर दो घटनाएं हुई. पहले उनके निजी पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया. जब शिंदे बाद में निकले तो उन्हें ने जरूरतमंद परिवार एयरपोर्ट पर मिला गया. इसके बाद शिंदे ने जो किया उसकी चौतरफा चर्चा हो रही है.
-
टेक्नोलॉजी07 Jun, 202502:40 PMAmazon की शॉपिंग हुई महंगी! हर ऑर्डर पर लगेगा ₹5 का नया चार्ज
Amazon पर अब हर ऑर्डर के साथ लगेगा 5 रुपये का नया मार्केटप्लेस चार्ज. जानिए इस नए नियम के बारे में पूरी जानकारी, कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पर ये शुल्क लागू होगा और किन सेवाओं पर नहीं लगेगा. इस बदलाव से आपकी ऑनलाइन शॉपिंग की लागत कैसे बढ़ेगी, पढ़ें पूरी डिटेल्स.
-
राज्य07 Jun, 202501:53 PMकंपनी का मालिक बनकर अधिकारी से करवाए 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हरियाणा पुलिस ने आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर कंपनी के एक अधिकारी को व्हाट्सएप पर फर्जी नंबर से संदेश भेजा और 19 मई 2025 से 27 मई 2025 तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए. यह रकम कंपनी के एक ही बैंक के खाते से कई किस्तों में ट्रांसफर की गई.
-
खेल07 Jun, 202501:39 PMविराट के बचाव में उतरे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, कहा- कोहली पर हमें गर्व, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करना शर्मनाक
कांग्रेस सांसद ने कहा कि विराट कोहली ने आरसीबी को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई है. वह एक दीवार के तौर पर टीम के साथ 18 साल तक खड़े रहे. टीम ने आईपीएल में अपनी पहली जीत सुनिश्चित की तो उनकी आंखों से बहते आंसू को पूरे देश ने देखा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं शिकायतकर्ता की घोर निंदा करता हूं. उसकी शिकायत पर कोर्ट भी संज्ञान नहीं लेगा. ऐसे शिकायतकर्ता अपनी घटिया मानसिकता को दर्शाते हैं.