बिजली गिरने से पहले अब फोन करेगा अलर्ट, जानें कैसे काम करता है DAMINI App
DAMINI App: भारत सरकार के मौसम विभाग और वैज्ञानिकों ने मिलकर एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया हैं, जो आपको पहले से ही सावधान कर सकता है. यह ऐप आपको समर रहते अलर्ट देकर आपकी जान बचाने में मदद करता है , यानी अब खतरा आने से पहले ही आप सतर्क हो सकते है.
Follow Us:
DAMINI App: हम अक्सर हर साल बरसात के मौसम में खबरें सुनते हैं कि आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई. सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता हैं जो खुले में रहते हैं, जैसे खेतो में काम करने वाले किसान, मजदूर या सफर कर रहें लोग. ऐसे में मौसम का अचानक बदलना और बिजली गिरना कई बार जानलेवा साबित हो जाता हैं, लेकिन अब राहत की बात यह हैं कि तकनीक ने इस खतरे को काफी हद तक कम करने का रास्ता निकाल लिया हैं.
भारत सरकार के मौसम विभाग और वैज्ञानिकों ने मिलकर एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया हैं, जो आपको पहले से ही सावधान कर सकता है. यह ऐप आपको समर रहते अलर्ट देकर आपकी जान बचाने में मदद करता है , यानी अब खतरा आने से पहले ही आप सतर्क हो सकते है.
क्या है DAMINI ऐप और कैसे करता है काम?
इस खास ऐप का नाम है DAMINI App, जिसे India Meteorological Department और Indian Institute of Tropical Meteorology ने मिलकर तैयार किया है. यह ऐप पूरे देश में आकाशीय बिजली की गतिविधियों पर नजर रखता है. जैसे ही आपके आसपास करीब 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना बनती है, यह ऐप तुरंत आपके फोन पर अलर्ट भेज देता है.
खास बात यह है कि यह चेतावनी करीब 40 मिनट पहले मिल सकती है. अगर आपको पहले ही पता चल जाए कि मौसम खतरनाक होने वाला है, तो आप तुरंत सुरक्षित जगह पर जा सकते हैं, यही इस ऐप की सबसे बड़ी ताकत है.
इस्तेमाल करना है बेहद आसान
इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा टेक्निकल होने की जरूरत नहीं है. बस अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से DAMINI ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल कर लें.
इसके बाद जैसे ही आपके इलाके में बिजली गिरने का खतरा होगा, आपके फोन पर तुरंत नोटिफिकेशन आ जाएगा. ऐप में एक मैप भी दिया गया है, जहां आप पूरे भारत में कहां-कहां बिजली गिरने की संभावना है, यह देख सकते हैं.
मैप में अलग-अलग रंगों से संकेत मिलते हैं:
पीला (Yellow): करीब 10 मिनट पहले का संकेत
नीला (Blue): तुरंत अलर्ट, यानी खतरा बहुत करीब है
इससे आप स्थिति को समझकर जल्दी फैसला ले सकते हैं.
सिर्फ अलर्ट नहीं, सुरक्षा की पूरी जानकारी
यह ऐप सिर्फ खतरे की सूचना देने तक सीमित नहीं है.. इसमें आपको यह भी बताया जाता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें