अमेरिका की राजनीति में हलचल उस वक्त तेज हो गई जब टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख उद्योगपति एलन मस्क ने 'अमेरिका पार्टी' के नाम से अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया. यह घोषणा उन्होंने 249वें स्वतंत्रता दिवस पर उस समय की, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर हस्ताक्षर कर चुके थे और वह अब कानून बन चुका था. इसी विवादित कानून के विरोध ने मस्क और ट्रंप के बीच रिश्तों को पूरी तरह बदल दिया. एक्स पर मस्क ने लिखा, "अमेरिका पार्टी का गठन इसलिए किया गया है ताकि आप अपनी छीनी हुई स्वतंत्रता फिर से पा सकें."
-
दुनिया06 Jul, 202508:35 AMअमेरिका में एलन मस्क की सियासी एंट्री, बनाई 'The America Party'... राष्ट्रपति ट्रंप को देंगे सीधी चुनौती
-
न्यूज06 Jul, 202507:43 AMBRICS के मंच पर एक बार फिर होगी भारत की मजबूत मौजूदगी, पीएम मोदी पहुंचे ब्राजील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय दौरे पर ब्राजील पहुंचे हैं, जहां वे 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं और राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा भी करेंगे. इससे पहले वे अर्जेंटीना में राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलकर व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा कर चुके हैं.
-
दुनिया06 Jul, 202503:03 AMन कोई तस्वीर, न ही कोई बयान... ब्रिक्स सम्मेलन से भी बनाई दूरी, आखिर अचानक से कहां गायब हुए शी जिनपिंग?
दुनिया भर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कहां गायब हैं? पिछले कई दिनों से न ही उनका कोई बयान सामने आया है, न ही कोई तस्वीर इसके अलावा ब्रिक्स सम्मेलन से भी वह गायब दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में कई लोगों ने चीन में तख्तापलट की बात कही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शी जिनपिंग अपने ही पार्टी के अंदर विरोध का सामना कर रहे हैं.
-
न्यूज05 Jul, 202512:50 PMशराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स होंगी महंगी! WHO ने सभी देशों से की सिफारिश, जानिए भारत पर क्या होगा असर?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्पेन के सेविले में आयोजित यूएन फाइनेंस फॉर डेवलपमेंट सम्मेलन में सभी देशों से तंबाकू, शराब और मीठे पेयों पर टैक्स बढ़ाने का आग्रह किया है. यह “3 by 35” रणनीति का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2035 तक स्वास्थ्य करों से 1 ट्रिलियन डॉलर जुटाना है. WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस ने इसे स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम बताया है.
-
दुनिया05 Jul, 202511:42 AMआखिर 6 साल के बच्चे से क्यों डर गया था चीन... 1995 में कर लिया था कैद, आज तक नहीं लगा कोई सुराग; जानिए कौन हैं 11वें पंचेन लामा
अमेरिका और चीन के बीच 11वें पंचेन लामा गेधुन चोएकी निज्मा को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन से उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है. साल 1995 में दलाई लामा द्वारा मान्यता मिलने के तीन दिन बाद चीन ने छह वर्षीय पंचेन लामा और उनके परिवार को हिरासत में ले लिया था. तब से उनका कोई सुराग नहीं है.
-
Advertisement
-
न्यूज05 Jul, 202509:29 AMट्रेड डील की बातचीत के बीच भारत का अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब , WTO में रखा जवाबी टैरिफ का प्रस्ताव
अमेरिका द्वारा ऑटोमोबाइल और पार्ट्स पर टैरिफ लगाने के विरोध में भारत ने शुक्रवार को WTO को सूचित किया कि वह अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाएगा. यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है. भारत ने साफ कर दिया है कि वह वैश्विक मंच पर अपने हितों से समझौता नहीं करेगा.
-
दुनिया05 Jul, 202508:50 AM‘वन बिग ब्यूटीफुल’ बना अमेरिका का नया कानून, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जश्न के बीच दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में वन बिग ब्यूटीफुल बिल पर साइन किए. ट्रंप के साइन के बाद यह कानून बन गया है. हस्ताक्षर समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैंने कभी देश के लोगों को इतना खुश नहीं देखा. यह बिल सेना, नागरिकों और हर तबके के लिए राहत लेकर आया है.” उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती, सबसे बड़ी सरकारी खर्च में कटौती और सबसे बड़ा बॉर्डर सुरक्षा निवेश है.
-
दुनिया05 Jul, 202503:56 AMरूस ने यूक्रेन की राजधानी पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 550 मिसाइलें और ड्रोन दागे, चीन-अमेरिका ने हथियारों की सप्लाई पर लगाई रोक
रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. रुसी वायुसेना द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 550 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए हैं. इस हमले में 23 लोग घायल हुए हैं. वहीं दूसरी ओर चीन और अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई पर रोक लगा दी है.
-
दुनिया05 Jul, 202503:23 AMईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने वाला अमेरिकी का B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान हुआ लापता? दावे से मचा हड़कंप!
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने जिन B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान को ईरानी परमाणु ठिकाने पर हमले के लिए भेजा था. उनमें से दूसरे ग्रुप का एक विमान अभी भी अपने मिसौरी एयरबेस पर नहीं पहुंचा है.
-
ऑटो04 Jul, 202504:09 PMMaruti और Toyota की 3 नई SUVs, सिंगल चार्ज में 500 KM तक की रेंज के साथ
मारुति सुजुकी और टोयोटा की ये तीन नई SUVs भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नई दिशा लेकर आएंगी. चाहे आप इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हों या एक मिड-साइज SUV की, ये नए मॉडल्स आपको पसंद आएंगे. अगर आप SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इन लॉन्च का इंतजार करें ताकि आप तकनीक और कीमत दोनों में बेहतर विकल्प चुन सकें.
-
धर्म ज्ञान04 Jul, 202501:26 PMजुलाई राशिफल: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह महीना? जानिए आचार्य मयंक शर्मा की भविष्यवाणी
अबकी बार जुलाई माह में ग्रह चाल में शुभकारी और अशुभकारी युति बनी रहेगी, माह के 31 दिनों तक मंगल-केतु की विस्फोटक युति से लेकर सूर्य-गुरु की शुभकारी युति बनी रहेगी, जिसका प्रभाव राशि अनुसार सेहत, करियर, संबंध और धन संपदा पर किस प्रकार पड़ेगा, बता रहे हैं आचार्य मयंक शर्मा जी
-
खेल04 Jul, 202501:06 PMIND vs ENG: ‘मैं सिर्फ़ अपनी बल्लेबाज़ी का लुत्फ़ उठाना चाहता था’, गिल ने खोला अपनी ऐतिहासिक पारी का राज
गिल ने कहा कि जब बल्लेबाज कुछ अलग करने की कोशिश करता है, तो उसे आउट करने का मौका बढ़ जाता है. इसलिए, हम बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे और जहां वे रन बनाना चाहें, वहां मौका नहीं देंगे. मेरे ख्याल से यह हमारी गेंदबाजी के लिए सबसे जरूरी होगा.
-
दुनिया04 Jul, 202509:46 AMट्रंप की 'सबसे बड़ी जीत', दोनों सदनों से पास हुआ 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'... जानें, कानून बनते ही क्या होंगे बड़े बदलाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल की बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार देर रात ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ बिल 218-214 के अंतर से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पारित हो गया. बिल के पारित होने पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने लाखों परिवारों को 'डेथ टैक्स' से मुक्ति दिलाई है. स्वतंत्रता दिवस पर इससे बेहतर तोहफा देशवासियों के लिए नहीं हो सकता.”