मुख्यमंत्री के अनुसार, ये इमरजेंसी सिस्टम सीधे कंट्रोल सेंटर से जुड़े होंगे. इनका मकसद इमरजेंसी रिस्पॉन्स को मजबूत करना और सुरक्षा को बेहतर बनाना है. अपग्रेड किया गया सिस्टम ऑटोमेटेड टिकटिंग और ई-पेमेंट को भी सपोर्ट करेगा, जिससे पारंपरिक टिकटिंग प्रक्रियाओं पर निर्भरता कम होगी और रोजमर्रा के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में डिजिटल पेमेंट की सुविधा आएगी.
-
राज्य15 Sep, 202604:07 PMअसम की बसों में अब ITMS, GPS ट्रैकिंग से SOS बटन तक मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं
-
एक्सक्लूसिव15 Sep, 202602:49 PMRakhi Sawant ने Modi, Kangana और Smriti को जोड़ कर बोली गंदी बात, फिर दोस्त ने ही दिया जवाब!
खी सावंत ने एक इंटरव्यू में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को जोड़ते हुए बहुत ही गलत बयान बाजी की और साथ ही गंदे इशारे भी किए जिसके बाद विवाद का विषय बना हुआ है लोग इसपे अपनी प्रतिक्रिया भी रहे है ऐसे में हम ए रखी सावंत के ही आठ साल पुरानी दोस्त राजश्री मोरे से बात करी और राखी सावंत के विवादित बयान को लेकर सवाल भी किए देखिए राखी की दोस्त ने क्या बोला
-
मनोरंजन15 Sep, 202602:03 PMBigg Boss 20: Salman ने ऐसा क्या किया, चिढ़ गईं Manoj Tiwari की बेटी Rhiti, लोगों ने लगाई क्लास
सलमान ने खुद की तारीफ सुनकर जहां काजी इमोशनल हो गए थे. वहीं दूसरी तरफ काजी पर जिस तरह से सलमान खान ने प्यार लुटाया वो मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को रास नहीं आया. रीति ने वीकेंड का वार खत्म होने के बाद इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर ही सवाल उठा दिए.
-
खेल15 Sep, 202601:26 PMमहिला एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, बोले- पहले ही तय था नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे
रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई. इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता.
-
राज्य15 Sep, 202601:20 PM'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', UCC पर गृह मंत्री के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, कहा-ये महिला अधिकारों की ढाल बनेगा
UCC को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान का स्वागत करते हुए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ये कानून महिला अधिकारों की ढाल बनेगा. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को पूरा भरोसा है.
-
Advertisement
-
स्पेशल्स15 Sep, 202601:08 PMकौन हैं मेजर नव्या शेखावत? जो बनीं राष्ट्रपति मुर्मू की ‘आंख, नाक-कान’, ADC बनकर रचा इतिहास
राजस्थान के सीकर के छोटे से गांव केरपुरा गांव में जन्मीं नव्या की जर्नी असाधारण है. साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने साहस, अनुशासन और मेहनत के बल पर ऊंचाइयां छूईं.
-
राज्य15 Sep, 202612:55 PMशिवपाल के हाथों से लिया लोहिया ट्रस्ट, सियासत तेज; ओपी राजभर बोले- अखिलेश को चाचा पर भरोसा नहीं
योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने शिवपाल के पुराने राजनीतिक रुख का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को शिवपाल यादव जी पर भरोसा नहीं है. इससे पहले शिवपाल यादव अखिलेश यादव को छोड़कर चले गए थे. उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली थी.
-
क्राइम15 Sep, 202612:49 PMदुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
दुबई भागने की कोशिश कर रहे गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया.
-
न्यूज15 Sep, 202612:43 PMजिसे कभी मुंह तक नहीं लगाया...उस कांग्रेस से गुहार लगाती रह गईं ममता, लगा बड़ा झटका, राहुल गांधी ने भी कहा NO!
ममता बनर्जी को जो कांग्रेस फूटी आंख नहीं सुहाती थी, उससे उपचुनाव के लिए मदद मांगती नज़र आईं. दिल्ली तक फोन लगाया, केसी वेणुगोपाल से बात की, लेकिन जो जवाब मिला उससे उन्हें बड़ा झटका लगा है.
-
खेल15 Sep, 202612:39 PMअभिषेक के तूफान के बाद अब सीरीज जीत की बारी, अफगानिस्तान से आज दूसरा T20, वरुण हुए बाहर
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब सीरीज अपने नाम करने पर है. भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली थी. दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर एक बार फिर बड़े स्कोर वाले मुकाबले की उम्मीद है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 10 टी20 मुकाबलों में भारत ने 8 में जीत हासिल की है.
-
राज्य15 Sep, 202612:06 PMबंगाल में 252 मदरसों पर कार्रवाई का मिथुन चक्रवर्ती ने किया समर्थन, बोले- जांच से साफ होगा पैसा कहां जा रहा है
मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में बिना मान्यता वाले मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई का किया समर्थन . उन्होंने ने कहा कि "जब हम मदरसों की बात करते हैं तो उनके पीछे कोई न कोई जरूर होता है जो उन्हें फंड करता है और चलाता है. वह पैसा सही मकसद के लिए इस्तेमाल हो रहा है या गलत के लिए, यह अब साफ हो जाएगा. देश की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम इस मामले पर बारीकी से ध्यान दें और इसकी बहुत सख्ती से जांच करें."
-
मनोरंजन15 Sep, 202611:48 AMदिशा सालियान की मौत पर नया खुलासा, पिता सतीश सालियान बोले-मेरे पास पुख्ता सबूत हैं
दिशा और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच सीधे संबंध को लेकर सतीश सालियान ने कहा, "हां, संबंध है.दिशा की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बना रहे थे.इस दौरान वे कहते थे कि अब वे मुझे भी मार देंगे.
-
मनोरंजन15 Sep, 202611:30 AMझाड़ू लगाने की नौकरी भी नहीं मिलती... कंगना ने राखी सावंत को सुनाई खरी-खोटी, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद मचा बवाल
Kangana Ranaut:राखी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कंगना रनौत, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बातें कही थीं, जिन पर विवाद खड़ा हो गया. राखी की टिप्पणी सामने आने के बाद अब कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया है.