जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महिला एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, बोले- पहले ही तय था नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे

रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई. इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता.

Author
15 Sep 2026
( Updated: 15 Sep 2026
01:26 PM )
महिला एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, बोले- पहले ही तय था नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे
Image Credit: NMF Input
Advertisement

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मैच में श्रीलंका को 72 रन से मात दी, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन के हाथों ट्रॉफी नहीं ली. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि पहले ही तय कर लिया गया था कि नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली जाएगी. 

ट्रॉफी विवाद पर बोले राजीव शुक्ला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप ट्रॉफी न लेने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 'आईएएनएस' से कहा, "ट्रॉफी को लेकर हमने आपस में बात करके पहले ही तय कर लिया था कि हम उसे उनके हाथों से नहीं लेंगे. इस पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और हमने अपनी टीम को भी इसकी जानकारी दे दी थी. इसके बाद उन्होंने जिन लोगों को पुरस्कार देना था, उन्हें देकर कार्यक्रम पूरा किया और वहां से चले गए. इस दौरान कोई मनमुटाव, झगड़ा या टकराव नहीं हुआ."

ट्रॉफी विवाद पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बोले- कोशिश की थी, लेकिन हल नहीं निकला

Advertisement

खिताबी मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी साथ में नजर आए थे.

नकवी से मुलाकात पर क्या बोले देवजीत सैकिया

नकवी से मुलाकात पर देवजीत सैकिया ने 'आईएएनएस' को बताया था, "ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलेंगे नहीं. टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक मैं बाहर रॉयल बॉक्स की सीटों पर बैठा रहा. वहां बैठने के बाद, मैं पूरे मैच के दौरान उसी जगह पर बना रहा. मैच के दौरान जो भी आया, मुझसे मिला; कोई मेरे बगल में बैठा, फिर राजीव शुक्ला आए और मेरे साथ बैठे. जिस व्यक्ति (मोहसिन नकवी) का आपने जिक्र किया, वह भी आए और डिप्टी चेयरमैन खालिद के बगल में बैठे. यह एक सामान्य परंपरा है, जब भी कोई आता है, हम सभी से मिलते हैं और बातचीत करते हैं."

दुबई में लगे 'ट्रॉफी चोर' के नारे! विमेंस एशिया कप फाइनल में PCB चीफ मोहसिन नकवी की भारी फजीहत, मैदान छोड़ भागे

Advertisement

बीसीसीआई सचिव का समर्थन करते हु्ए राजीव शुक्ला ने कहा, "सैकिया जी ने सही कहा है कि मैच के दौरान सभी लोग एक साथ बैठते हैं, वहां सब मिलते हैं. इसमें आलोचना नहीं होनी चाहिए. वहां अलग-अलग देशों के लोग एक-दूसरे से मिलते हैं."

श्रीलंका को हराकर भारत ने खिताब जीता 

रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई. इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें