IND vs WI: 811 रन, 5 शतक और रिकॉर्ड्स की झड़ी, गिल ने रचा इतिहास
गुवाहाटी के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के ODI सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेटों से हराकर, सीरीज में 2-0 की बढ़त से सीरीज अपने नाम कर लिया.
Follow Us:
बुधवार को इंडिया और वेस्टइंडीज का मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने के साथ-साथ एक हाई स्कोरिंग और रिकार्ड ब्रेकिंग मैच भी था. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेटों के नुकसान पर 405 रन बनाए और भारत को 406 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. कल के मैच में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। जिसमें वेस्टइंडीज के कप्तान शई होप ने 96 गेंदों में 104 रन, अमीर एंथोनी जांगू ने 77 गेंदों में 114 रन और जॉन डिलन कैंपबेल ने 68 गेदों में 101 रन बनाएं.
वहीं भारत ने 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर मात्र 43.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली, जिसमें रोहित शर्मा ने अपना 35वां ODI शतक जड़ा और शुभमन गिल के बल्ले से नाबाद डबल सेंचुरी आई. विराट कोहली ने 29 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी नाबाद 37 रन बनाएं.
इस मैच का स्टेटस और नए रिकार्ड्स
ODI के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की एक ही मैच में 5 शतक लगें हो. साथ ही यह इंडिया का सबसे बड़ा सक्सेसफुल टोटल रन चेज था, यानी पहली बार इंडिया ने इतने बड़े स्कोर को चेज करते हुए जीत हासिल की, इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रनों का रन चेज कर के जीती थी. इस रन चेज के बाद भारत, साउथ अफ्रिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जिसने इतने बड़े रन चेज को हासिल किया हो. आपको बता दें की साउथ अफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2006 में 438 रनों का रन चेज करके जीती थी. बात करें अगर रोहित शर्मा की, तो उन्होंने इस मैच में अपना 35वां शतक भी जड़ा, जिसके साथ-साथ उनका ODI में 12,000 रनों का लक्ष्य भी पूरा हुआ, सचिन और विराट के बाद रोहित तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंनें ODI में 12,000 रन बनाए है.
इस मैच में शुभमन गिल ने तो कमाल ही कर दिया, उन्होंनें ना सिर्फ डबल सेंचुरी मारी, बल्कि कई रिकार्डस भी तोड़े. गिल की यह डबल सेंचुरी अब तक की सबसे तेज़ डबल सेंचुरी है, उन्होंने सिर्फ 117 गेंदों में ही 200 रन जड़ दिए, गिल से पहले इशान किशन ने 126 गेदों में 200 रन बनाए थे. साथ ही इस मैच में गिल का शतक किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया जाने वाल सबसे तेज शतक भी था, जो उन्होंनें 62 गेंदों में बनाया. शुभमन गिल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बाद तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंनें ODI क्रिकेट के लगातार तीन मैचों में शतक लगाया हो. रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल विश्व के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंनें एक से ज्यादा डबल सेंचुरी मारी हो, हालांकि गिल के नाम दो, तो रोहित के नाम 3 दोहरे शतक हैं. वहीं भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच में अपना 200वां ODI विकेट भी लिया.
वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा टीम ODI स्कोर
वेस्टइंडीज ने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ट टीम टोटल स्कोर बनाया, इससे पहले वेस्टइंडीज का सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 389 रनों का था, जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में बनाया था. वेस्टइंडीज के कप्तान शई होप ने भी अपना 20वां शतक जड़ा, वही बात करें सबसे ज्यादा ODI शतकों की तो, वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाम 19, तो क्रिस गेल के पास 25 ODI सेंचुरीज का रिकार्ड है.
यह भी पढ़ें
इसके साथ ही इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 811 रन बने, जो तीसरा सबसे बड़ा कंबाइंड मैच स्कोर है, इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैच में 872 रन बने थें, जो अब तक का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ कंबाइंड स्कोर है, इसके बाद 2009 में भारत और श्रीलंका के मैच में 825 रन बने थें, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.