एंबुलेंस संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों का संचालन करने से पहले पंजीकरण, वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी अभिलेख पूरे रखें.
-
राज्य10 Oct, 202607:12 PMयोगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, बेकार एंबुलेंस को लेकर की कार्रवाई
-
राज्य10 Oct, 202606:12 PMबाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही योगी सरकार, नगर विकास मंत्री ने फैजुल्लागंज-दाउदनगर में किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा ने राहत सामग्री वितरित की. राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
-
राज्य10 Oct, 202604:14 PMभ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विभागीय जांच को योगी सरकार ने बनाया पारदर्शी और जवाबदेह
योगी सरकार ने जांच अधिकारी की भूमिका भी स्पष्ट कर दी है. जांच अधिकारी उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर आरोपों के सिद्ध, आंशिक रूप से सिद्ध या असिद्ध होने का निष्कर्ष देंगे.
-
राज्य10 Oct, 202601:01 PMयोगी सरकार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों को नावों से पहुंचाया जा रहा भोजन और राशन
योगी सरकार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने सुबह और शाम दोनों पालियों में कुल 1,900 खाद्य पैकेट और पेयजल की बोतलें वितरित कीं. प्रशासन का जोर प्रभावित परिवारों को समय पर भोजन और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर है.
-
राज्य10 Oct, 202612:26 PMप्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार है 'अन्नदाता': CM योगी
मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के लिए अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार बताया. उन्होंने कहा कि इसीलिए अन्नदाता किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
-
Advertisement
-
राज्य09 Oct, 202607:51 PMयूपी में AI मिशन को कैबिनेट की मंजूरी, 5 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
यूपी-एआईएम को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतर्गत स्वतंत्र सोसाइटी के रूप में स्थापित किया जाएगा. इसके संचालन के लिए एपेक्स बॉडी, गवर्निंग बॉडी और एक्जीक्यूटिव कमेटी की व्यवस्था होगी.
-
राज्य09 Oct, 202606:36 PMदेश में धान खरीद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, इस बार 65 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
भारत सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. पिछले वर्ष की तुलना में समर्थन मूल्य में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है. सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से इसी दर पर धान खरीदा जाएगा.
-
राज्य09 Oct, 202606:15 PMकिसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार, यथासंभव 48 घंटे में बैंक खाते में पहुंचेगा भुगतान
प्रदेश में मोटे अनाज की सरकारी खरीद के लिए कुल 2.85 लाख मीट्रिक टन का कार्यकारी लक्ष्य प्रस्तावित है. इसमें बाजरे की 2.20 लाख मीट्रिक टन, ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन और मक्का की 15 हजार मीट्रिक टन खरीद शामिल है. सबसे अधिक खरीद का लक्ष्य बाजरे के लिए रखा गया है.
-
राज्य09 Oct, 202604:18 PMयोगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं सशक्त, 2.90 लाख जगहों पर चेकिंग, 6,276 आरोपी गिरफ्तार
यूपी में मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत 19 मार्च से 17 अप्रैल तक करीब 3 लाख स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई. अभियान में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया.
-
राज्य09 Oct, 202612:31 PM'रामलला के दर्शन ही कर लेते...', अयोध्या गए अखिलेश पर योगी के मंत्री गिरीश यादव का तीखा हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बीजेपी नेताओं ने रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठाए. राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश को राम मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए थे और मंदिर बनने पर खुशी भी जाहिर करनी चाहिए थी.
-
राज्य09 Oct, 202611:56 AMचित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार ने जारी की 3 करोड़ रुपये की पहली किश्त
योगी सरकार लगातार दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है
-
राज्य08 Oct, 202607:03 PM'सपा प्रमुख नहीं करेंगे रामलला के दर्शन, वोट बैंक खिसकने का है डर’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर केशव मौर्य का पलटवार
केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं कि जो अयोध्या जाकर राम लला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है. क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं.
-
राज्य08 Oct, 202606:36 PMअखिलेश के अयोध्या दौरे पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- सपा को सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं
ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं. ऐसे में वे राम मंदिर कैसे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सपा अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहती, इस डर से अखिलेश राम मंदिर नहीं जा रहे हैं. उनके मुताबिक, सपा के लिए यह पूरा मामला वोट पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ है.